रमेश रंजन सिंह ने हिन्दुस्तान, दिल्ली को बाय बोल दिया है. रमेश पटना में सीएनईबी की टीम में शामिल हो चुके हैं. रमेश हिन्दुस्तान दिल्ली में सेंट्रल डेस्क पर थे. हिन्दुस्तान के लिए खेल और फिल्म रिपोर्टिंग कर चुके रमेश अगस्त 2008 से हिन्दुस्तान में थे.
हिन्दुस्तान में ही लखनऊ, पटना, रांची होते हुए दिल्ली पहुंचे और अब एक बार फिर अखबार छोड़ टीवी की दुनिया में पटना पहुंच गए हैं. रमेश ने करियर की शुरुआत सहारा से की थी. लंबे समय तक सहारा अखबार के लिए रिपोर्टिंग करने वाले रमेश आईआईएमएसी के छात्र रहे हैं. 2004-2005 बैच के छात्र रहे रमेश शांत स्वभाव के गंभीर पत्रकार माने जाते हैं. रमेश के लिए टीवी की ये जिम्मेदारी वाला पहला बड़ा अनुभव है. रमेश बिहार के छपरा के रहने वाले हैं.












manish
December 9, 2010 at 5:24 pm
congrates bhaiya.