कानपुर से सूचना है कि ओलिवर फ्रेडरिक (ज्वाय) ने हिंदुस्तान टाइम्स से इस्तीफा देकर जागरण सिटी प्लस, नोएडा में सीनियर रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन कर लिया है. चार साल से एचटी में काम कर रहे ओलिवर ने शिक्षा, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, रेलवे, जल संस्थान व अन्य बीटों पर धुंवाधार रिपोर्टिंग की.
हिंदुस्तान, मेरठ में कार्यरत सब एडिटर अजित ने इस्तीफा दे दिया है. वे अब बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत अमर उजाला, मुरादाबाद के साथ करेंगे. अजित इससे पहसे डीएलए, मेरठ और प्रभात खबर, पटना में भी काम कर चुके हैं.











