बिजनेस दैनिक मिंट के उप संपादक समंथ सुब्रमणियम को शक्ति भट्ट पुरस्कार 2010 के लिए चयनित किया गया. सुब्रमणियम को यह पुरस्कार उनकी पहली किताब ‘फ्लोइंग फिश’ के लिए दिया गया. नई दिल्ली में ब्रिटिश काउंसिल में आयोजित एक समारोह में सुब्रमणियम को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके तहत उन्हें एक लाख रूपये की नगद धनराशि एवं एक ट्राफी दिया गया.
शक्ति भट्ट पुरस्कार पिछले तीन वर्षों से उभरते लेखकों को प्रदान किया जा रहा है. इस साल शक्ति भट्ट पुरस्कार के लिए छह पुस्तकों को शार्टलिस्ट किया गया था, लेकिन तीन सदस्यीय जूरी ने सुब्रमणियम की किताब को बेहतर लेखन एवं संपादन के चलते पुरस्कार के लिए चयनित किया.












Satish ch. Mishra
December 11, 2010 at 2:02 pm
congratulation to samanth subramaniyam