आई-नेक्स्ट, बरेली से संपादकीय प्रभारी मुसाहिद रफत खान ने इस्तीफा दे दिया है. वे कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. मुसाहिद के नेतृत्व में ही बरेली में आई-नेक्स्ट की लांचिंग हुई थी. उन्होंने कल मीटिंग करके अपने सहयोगियों को बता दिया कि यह उनका आखिरी दिन है.
मुसाहिद ने अपने करियर की शुरुआत मीडिया रिसर्च कंपनी से की थी. इसके बाद वे अमर उजाला, बरेली से जुड़ गए. चार साल तक अमर उजाला में रहने के बाद वे आई-नेक्स्ट में डिप्टी न्यूज एडिटर बनकर आए थे. सूत्रों का कहना है कि आई-नेक्स्ट में जूनियरों द्वारा सीनियरों की बेइज्जती कराने की प्रवृत्ति से वे नाराज थे. अनुशासनहीनता की लगातार बढ़ती घटनाओं से आजिज आकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया.











