मोबाइल म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी साउंडबज के जनरल मैनेजर मंदार ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है. वे लगभग एक साल से साउंडबज के साथ थे. उन्होंने अपनी नई पारी टाइम म्यूजिक के साथ शुरू की है. उन्हें कंपनी ने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) बनाया है.
उनके ऊपर कंपनी को बेहतर बनाने के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में नए बाजार के तलाश की भी जिम्मेदारी है. मंदार इसके पूर्व म्यूजिक टेलीफोन चैनल वी के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने हॉगकॉग में द इंटरटेनमेंट कंपनी में भी अपनी सेवाएं दी हैं.











