वरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र राय अब आज समाज के हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने अपनी नई पारी आज समाज के साथ शुरू की है. सत्येन्द्र राय को प्रिंट एवं टीवी दोनों पत्रकारिता में महारथ हासिल है. वे जनसत्ता, सहारा समय, जी न्यूज एवं सीएनईबी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. माना जा रहा है कि राहुल देव का करीबी होने की वजह से आज समाज से जुड़े हैं.
आई-नेक्स्ट, इलाहाबाद से दिनेश पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी जनसंदेश, लखनऊ के साथ करने जा रहे हैं. दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में नार्दन इंडिया पत्रिका के साथ की थी. इसके बाद डीएलए होते हुए आई-नेक्स्ट पहुंचे थे.
अरुण मिश्रा ने राज एक्सप्रेस, भोपाल से इस्तीफा दे दिया है. वे सब एडिटर थे. उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत जनसंदेश, लखनऊ से करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है. अरुण ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में क्षेत्रीय अखबार के साथ शुरू की थी.











