
स्व. जितेंद्र शर्मा
कल उनका शीला बाई पास स्थित रामबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी चिता को मुख्याग्रि उनके बड़े बेटे रणवीर शर्मा ने दी। जितेन्द्र शर्मा ने पत्रकारिता का सफर इंडियन एक्सप्रेस से शुरू किया था और 1982 में वह अमृतसर में ट्रिब्यून के कार्यालय संवाददाता नियुक्त हुए थे। 1984 में जितेन्द्र शर्मा की पोस्टिंग रोहतक में हो गई थी। वर्ष 1998 में बतौर प्रिंसिपल संवाददाता से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वर्ष 2003 तक वह ट्रिब्यून के लिए पत्रकारिता करते रहे।
वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन के पूर्व चेयरमैन पूर्णचंद आजाद, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, कृष्णमूति हुड्डा, सीपीएम के राज्य सचिव कामरेड इंद्रजीत सिंह, इनेलो के जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकडौली, भाजपा नेता मनीष ग्रोवर व प्रदीप जैन, महर्षि विवि के रणबीर सिंह चेयर के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार कामरेड ज्ञानसिंह, यशपाल पवार, विभिन्न पत्रकार संगठनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
उधर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पार्टी के राज्य सचिव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि श्री शर्मा की मृत्यु से रोहतक और पूरे प्रदेश में उनके परिचित व्यक्तियों को गहरा आघात पहुंचा है। उधर, रोहतक प्रेस क्लब, एचयूजे ने भी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, मनीष ग्रोवर, सुरेन्द्र बंसल, रामचेत तायल आदि ने श्री शर्मा को निर्भीक दबंग पत्रकार बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।












Rajasthan patrakar parishad
December 18, 2010 at 2:51 am
जितेन्द्र शर्मा जी को राजस्थान के पत्रकारों की ओर से पुष्पांजलि। राजस्थान पत्रकार परिषद कामना करती है कि ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे। परिवारजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देवे।
ASHOK BHARDWAJ bhiwani
December 18, 2010 at 12:49 pm
SH.JITENDER SHARMA KO BHIWANI DISST PRESS CLUB KO OR SE PUSHPANJALI