Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

कंचन, राधा समेत ग्‍यारह को मिला लाडली मीडिया अवार्ड

: अहमदाबाद में राज्‍यपाल ने प्रदान किया पुरस्‍कार : यूएनएफपीए एवं पापुलेशन फर्स्ट के संयुक्त तत्‍वावधान में ग्‍यारह श्रेणियों में वेस्‍टर्न रीजन का लाडली मीडिया अवार्ड दिया गया. अहमदाबाद के मुन्द्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में आयोजित समारोह में गुजरात की राज्‍यपाल डा. कमला ने सभी लोगों को लाडली मीडिया अवार्ड फार जेंडर सेंस्टिविटी 2010-11 प्रदान किया. महिला जागरुकता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को प्रतिवर्ष यह पुरस्‍कार दिया जाता है.

: अहमदाबाद में राज्‍यपाल ने प्रदान किया पुरस्‍कार : यूएनएफपीए एवं पापुलेशन फर्स्ट के संयुक्त तत्‍वावधान में ग्‍यारह श्रेणियों में वेस्‍टर्न रीजन का लाडली मीडिया अवार्ड दिया गया. अहमदाबाद के मुन्द्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में आयोजित समारोह में गुजरात की राज्‍यपाल डा. कमला ने सभी लोगों को लाडली मीडिया अवार्ड फार जेंडर सेंस्टिविटी 2010-11 प्रदान किया. महिला जागरुकता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को प्रतिवर्ष यह पुरस्‍कार दिया जाता है.

हिंदी में नवभारत टाइम्‍स, मुंबई की सीनियर करेस्‍पांडेंट कंचन श्रीवास्‍तव को बेस्‍ट फीचर राइटिंग, राजस्‍थान पत्रिका के महेन्‍द्र शेखावत को कंसिस्‍टेंट राइटिंग के लिए अवार्ड प्रदान किया गया. दोनों लाडलीलोगों को दूसरी बार यह अवार्ड मिला है. मराठी में साप्‍ताहिक साकाल, मुंबई की शर्मिला कलगुटर को बेस्‍ट फीचर तथा लोकसत्‍ता, पुणे की प्रियंका दहाले को बेस्‍ट कालम के लिए अवार्ड दिया गया.

अंग्रेजी में बेस्‍ट फीचर सीरीज के लिए फेमिना इंडिया मैगजीन तथा कंसिस्‍टेंट राइटिंग के लिए टाइम्‍स ऑफ इंडिया, अहमदाबाद राधा शर्मा को पुरस्‍कार प्रदान किया गया. राधा शर्मा को यह पुरस्‍कार तीसरी बार मिला है. हिंदी में बेस्‍ट वेब फीचर राइटिंग का पुरस्‍कार रविवार.कॉम के दया शंकर मिश्रा तथा अंग्रेजी में ओपेन द मैगजीन.कॉम की शुभांगी स्‍वरूप को दिया गया.

वीडियो ब्‍लॉगिंग के लिए कश्‍मीर हाफ विडोज की लेबुल निशा को वीडियो वुमेन इम्‍पावरिंग तथा बियांड मा‍र्जिन.ब्‍लॉगस्‍पॉट.काम के जयदीप हरदेकर को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन का पुरस्‍कार मिला. लाइफटाइम एचीवमेंट गुजरात की वासुबेन भट्ट तथा मुंबई की दिव्‍या जैन को दिया गया. स्‍पेशल अवार्ड सेवा संस्‍था को प्रदान किया गया, जो कम्‍युनिटी रेडियो का संचालन करती है.

लाडली मीडिया अवार्ड पॉपुलेशन फर्स्‍ट की तरफ से शुरू किया गया एक गर्ल चाइल्ड कैंपेन है. पॉपुलेशन फर्स्‍ट मुंबई स्थित एनजीओ है, जो स्वास्थ्य, आबादी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करता है. यह अवार्ड देश के चार क्षेत्रों ईस्‍टर्न, वेस्‍टर्न, साउथ एवं नार्थ के लिए दिए जाते हैं. इसके बाद इन्‍हीं में से चुनकर नेशनल अवार्ड प्रदान किया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. manish jha (k c college,mumbai )

    January 3, 2011 at 12:46 pm

    जैसा नाम , वैसा काम…नाम भी कंचन और काम भी कंचन ..जी हाँ ..बात हो रही हैं नवभारत टाइम्स ( मुंबई ) की सीनियर फीचर जर्नलिस्ट कंचन श्रीवास्तव की …जो न सिर्फ अपनी लेखन से बल्कि अपनी दूरदर्शी सोच और समझ से समाज को एक नयी दिशा प्रदान की ..और इसी का परिणाम हैं उनको मिला “लाडली मिडिया अवार्ड” ….मुबारक हो..मैम . आपको लाडली मिडिया अवार्ड ..साथ में नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें .,,मनीष झा,मुंबई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...