बिहार टाइम्स कानक्लेव के दूसरे दिन मीडिया सत्र में वरिष्ठ पत्रकार और हाल-फिलहाल तक मौर्य टीवी के निदेशक रहे मुकेश कुमार ने कई विचारोत्तेजक बातें कहीं. उन्होंने अपने संबोधन में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा बिहार टाइम्स व उसके संपादक अजय कुमार को धमकाए जाने की घटना का भी जिक्र किया. पटना के पत्रकारिता के छात्र अभिषेक आनंद ने सभी वक्ताओं के बयानों को अपने हैंडीकैम में कैद किया है.
अभिषेक सभी वक्ताओं के वीडियो मुहैया करा रहे हैं. फिलहाल उन्होंने मुकेश कुमार के भाषण का वीडियो भेजा है जिसका हम लिंक दे रहे हैं… मुकेश कुमार के संबोधन का वीडियो
अगर ये वीडियो नहीं देख-सुन पा रहे हैं तो अभिषेक के ब्लाग पर जाकर भाषण के टेक्स्ट को पढ़ सकते हैं. लिंक है- अभिषेक आनंद के ब्लाग पर मुकेश के भाषण का टेक्स्ट











