
सुपरहिट एलबम ‘कांटा लगा’ और ‘कभी आर कभी पार’ से सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बनाने वाली मशहूर बॉलीवुड आइटम गर्ल व मॉडल शैफाली जरीवाला ने लम्बे समय बाद एक बार फिर दिल्ली में लाइव परफारमेंस किया। दिल्ली के पंचतारा होटल इरोज कॉन्टिनेंटल शैफाली में दिल्ली की इस कड़ाके की ठंड़ में कांटा लगा, कभी आर कभी पार, मुन्नी बदनाम हुई, बीड़ी जलाईले और पैसा पैसा क्या करती है जैसे आधा दर्जन हिट गानों पर एक के बाद एक लाइव परफॉरम किया और लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
मौका था ‘एलस्टोन इंटरनेशनल’ के नये प्रॉडक्ट ‘सिलीकोन सीलेट’ की लॉचिंग का। ‘एलस्टोन’ की इस लॉंचिंग पर अरमान्स इवेंट एण्ड इंटरटेनमेंट के कलाकारों ने भी अपनी परफारमेंस दी। बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ ‘एल्स्टोन’ की लॉचिंग पर देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद थीं, जिसमें हल्दीराम गु्रप के चेयरमैन मनोहरलाल, पी.पी. ज्वैलर्स के चेयरमैन कमल गुप्ता, ओरिस गु्रप के चेयरमैन विजय गुप्ता और ‘एलस्टोन इंटरनेशनल’ के डायरेक्टर सुमित गुप्ता एवं पवन गर्ग मुख्य रूप से शामिल थे।
बातचीत में शैफाली जरीवाला ने बताया कि वह दिल्ली में लम्बे समय के बाद परफामेंस करने आई हैं, खासतौर से सर्दी के इस मौसम में। अक्षय कुमार के साथ ‘मुझसे शादी करोगी’ में एक हिट आईटम सांग कर चुकीं शैफाली नये साल 2011 में दो नई फिल्मों में बतौर अभिनेत्री नज़र आयेंगी। इसमें से एक फिल्म वह मशहूर निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ कर रही है जो एक सस्पेंश थ्रेलर फिल्म होगी। एक फिल्म ‘गंगूबाई’ है जो ऑफ बीट फिल्म होगी। दोनों ही फिल्मों में शैफाली अलग-अलग तरह के किरदारों में नज़र आयेंगी। वह भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लगातार शोज़ कर रही हैं। 10 दिसम्बर 2010 को ही शैफाली बांग्लादेश (ढाका) में भी शो करके लौटी हैं जिसमें शाहरुख खान ने भी परफार्म किया था। प्रेस विज्ञप्ति















RITA DAS
January 8, 2011 at 1:58 pm
bhadas mein media se jure logo ki man k bhadas honi chahiye…kanta laga se hame kya kam!
sanjay choudhary
January 4, 2011 at 5:43 pm
iss khabar ka matlb………….?
ur ye khabar bhadas me que ?
rakesh
December 22, 2010 at 12:26 pm
yashwant bhai
aapko web site wese hi superhit hai sasti lokpriyata na le jaise aaj ke akhbar karte hai.bhadas ka ek alag mukam hai.
rakesh
karn
December 22, 2010 at 3:38 pm
isme kon si bhadas nikal rahe ho aap