Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज और आईबीएन7 की कुश्ती बराबरी पर छूटी

टीवी और टीआरपी (7 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2008 तक)

इस हफ्ते की रेटिंग में कई खास बातें हैं। जी न्यूज व आईबीएन-7 के बीच और इंडिया न्यूज व डीडी के बीच की टीआरपी कुश्ती बराबरी पर छूटी है। इस हफ्ते का सबसे बड़ा उलटफेर सहारा के समय ने किया है। इसने न्यूज24 को पीछे छोड़ दिया है। टाप थ्री वाले न्यूज चैनल अपनी जगहों पर यथावत हैं, अंकों में कमी-बेसी के बावजूद। जी न्यूज व आईबीएन-7 की बात करें तो इनमें पिछले हफ्ते .6 का फासला था। इस हफ्ते दोनों ने अंक खोए हैं मगर जी न्यूज के खाते में आई अधिक गिरावट से आईबीएन-7 को चार नंबर पर जी न्यूज की बराबरी करने का मौका मिल गया है। हालांकि आईबीएन7 कई बार जी न्यूज को पछाड़ चुका है लेकिन जी न्यूज फिर आगे निकल जाने में कामयाब होता रहा है।

इसी तरह इंडिया न्यूज और डीडी के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए होड़ जारी है। पिछले हफ्ते डीडी से आगे निकले इंडिया न्यूज को इस बार डीडी के बराबर रहना पड़ा है। पिछले हफ्ते .3 के अंतर से पीछे हुए डीडी ने .5 अंक के छलांग के साथ इंडिया न्यूज की बराबरी करने में कामयाबी पाई है। उधर, पिछले हफ्ते .1 के अंतर से न्यूज- 24 से पिछड़ने वाले समय ने इस हफ्ते शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे 1.1 अंक की बढ़ोतरी के साथ उसने न्यूज 24 से .8 की बढ़त दर्ज कर ली है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक– 19.8,  इंडिया टीवी- 17.5, स्टार न्यूज- 15.6, जी न्यूज- 9.9, आईबीएन7- 9.9, एनडीटीवी- 6.3, समय- 5.8, न्यूज24- 5.0, तेज- 3.6, इंडिया न्यूज- 2.7, डीडी- 2.7, लाइव इंडिया- 1.4

(समयावधि: 7 दिसंबर से 13 दिसंबर 2008, टीजी-सीएस: 15+)

पिछले पांच हफ्तों में किस न्यूज चैनलों की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...