Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘मौला मेरे मौला’ के बाद चतुर्वेदी का नया फिल्मी गीत, ‘शब को रोज जगा देता है’

निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा की ताजा फिल्म, ‘तेरा क्या होगा जानी’ में अजमेर के पत्रकार, कवि एवं साहित्यकार सुरेंद्र चतुर्वेदी के गीत, ‘शब को रोज जगा देता है, कैसी ख्वाब सजा देता है। जब मैं रूह में ढलना चाहूं, क्यों तू जिस्म बना देता है।’ को शामिल किए जाने से पत्रकार और साहित्यकार बिरादरी में उत्साह का माहौल है। चतुर्वेदी इससे पहले ‘अनवर’ फिल्म के अपने गाने, ‘मौला मेरे मौला मेरे,आंखें तेरी कितनी हसीं’ के लिए नाम कमा चुके हैं। ‘तेरा क्या होगी जानी’ में उनका गीत सोहा अली खान पर फिल्माया गया है। फिल्म 17 दिसंबर को ही रिलीज हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत संजय चौहान की फिल्म ‘लाहौर’ में भी उनका एक गीत,‘उनकी फितरत पे ध्यान क्या देते हैं’ शामिल किया गया था।

पटकथा लेखन में भी उन्होंने सहयोग किया था। मनोज बाजपेयी और तब्बू अभिनीत ‘घात’ फिल्म चतुर्वेदी की कहानी पर बनी थी। प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल की आगामी फिल्म, ‘कहीं नहीं’ और मुजफफर अली की, ‘नूरजहां’ में भी उनके गीत सुनने को मिलेंगे। टी सीरिज हिन्दी-उर्दू मिश्रित गीतों पर उनका एक एलबम, ‘तन्हा’ जारी कर चुकी है। चतुर्वेदी के अब तक सात गजल संग्रह, एक उपन्यास, ‘अंधा अभिमन्यु’, करीब पंद्रह कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘मानव व्यवहार और पुलिस’ नामक एक मनोविज्ञान पुस्तक भी छप चुकी है जो आईपीएस को प्रशिक्षण के दौरान पढ़ाई जाती है। छात्र जीवन से ही लेखन में जुट गए चतुर्वेदी दैनिक न्याय, दैनिक नवज्योति, दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स, आकाशवाणी, दूरदर्शन और स्थानीय न्यूज चैनल स्वामी न्यूज से जुडे़ रहे हैं तथा वर्तमान में न्यूज चैनल ‘सरे राह’ के साथ हैं। वे कई राष्ट्रीय मुशायरों, कवि सम्मेलनों में हिस्सा ले चुके हैं।

राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravi shankar

    January 7, 2011 at 12:15 pm

    sune sab ko roj jaga deta hai …….

    http://www.youtube.com/watch?v=xvOu7lEccuE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...