Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आरई के सासू मां की सेवा में ‘लाल’ पुरस्कृत

वाराणसी। राष्ट्रीय सहारा अपने प्रकाशन के साथ ही अजीबोगरीब हरकतों से अनजाने में चर्चा का विषय बनता रहा है। तात्कालिक चर्चा गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद के किसी विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत रहीं श्रीमती विद्यावती श्रीवास्तव को लेकर चल रही है।

वाराणसी। राष्ट्रीय सहारा अपने प्रकाशन के साथ ही अजीबोगरीब हरकतों से अनजाने में चर्चा का विषय बनता रहा है। तात्कालिक चर्चा गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद के किसी विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत रहीं श्रीमती विद्यावती श्रीवास्तव को लेकर चल रही है।

वजह यह कि वह रिश्ते में स्थानीय संपादक की सास लगती थीं। किसी गंभीर बीमारी के चलते सर सुंदर लाल चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती थीं। सहारा के नियमों और उसूलों को तिलांजलि देते हुए इनकी देखरेख के लिए आफिस के वेतनभोगी तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी थी जिनमें से एक तो काशी हिंदू विश्वविद्यालय का ही बीट देखता है। यह पत्रकार पूरे सात दिन संपादक जी की सासु मां की तीमारदारी में तन्मयता से लगा रहा।

इसी तरह दो अन्य कर्मचारी आफिसियली रूप से तीमारदारी  लगाए गए थे। दुर्भाग्यवश श्रीमती विद्यावती श्रीवास्तव का पिछले दिनों निधन हो गया। चूंकि वह संपादक की सासु मां थी इसलिए उनकी खबर भी सहारा में दो बार प्रकाशित की गयी। एक दिन उनके निधन की सूचना आई तो दूसरे दिन अंत्येष्टि की खबर प्रकाशित की गयी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। बहरहाल सासू मां की तीमारदारी में लगे तीन लोगों में से दो को क्या मिला यह तो अभी नहीं पता चल सका किंतु तीसरे शख्स जिसके नाम के अंत में ‘लाल’ लगा है उसे एक तरह से पुरस्कृत किया गया।

तीमारदारी में जाने से पहले उसके जिम्मे डाक डेस्क था, किंतु अब उसे वहां से हटाकर सिटी रिपोर्टर बना दिया गया है। बाकी के दो भी पुरस्कृत होने की बाट जोह रहे हैं। इधर आम कर्मियों में चर्चा अब सहारा के उसूलों के खिलाफ कर्मचारियों की अस्पताल में ड्यूटी लगाने को लेकर चल रही है। सूत्रों ने बताया है कि इस प्रकरण को सहारा के उच्च प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है और अपने स्तर से इसकी जांच पड़ताल भी शुरू करा दी है।

बनारस से पूर्वांचलदीप के अजय कृष्ण त्रिपाठी की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...