पॉपुलेशन फर्स्ट ने नार्थ रीजन लाडली मीडिया अवार्ड के लिए उत्तर भारत के पत्रकारों से 2010-2011 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की है. नार्थ रीजन के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश के पत्रकारों से प्रविष्ठियां मांगी गई हैं. प्रविष्ठियां हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी तथा उर्दू में भेजी जा सकती हैं.
संस्थान पिछले चार वर्षों से लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों के पक्ष में लिखने वालों को इस सम्मान से नवाजता आ रहा है. संस्थान ने लैंगिक संवेदनशीलता को लेकर 1 जुलाई 2009 से 30 जून 2010 के बीच लिखी गईं प्रविष्ठियों को ही आमंत्रित किया है. इसके पहले या बाद की प्रविष्ठियां मान्य नहीं हैं. प्रिंट में न्यूज फीचर, इंवेस्टीगेशन रिपोर्ट, संपादकीय, लेख, गेस्ट आर्टिकल तथा टीवी एवं रेडियो माध्यमों में काम करने वालों से न्यूज फीचर, डॉक्युमेंट्री, सीरियल, लैंगिक न्याय पर आधारित मुद्दों एवं विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों को आमंत्रित किया गया है. वेब मीडिया से न्यूज फीचर, लेख, स्तंभ, रिपोर्ट, इन्वेस्टीगेशन रिपोर्ट की मांग की गई है.
पॉपुलेशन फर्स्ट को प्रविष्ठियां भेजने की आखिरी तारीख 10 जनवरी है. अपनी प्रविष्ठियां [email protected] या डाक द्वारा अब्दुल गफ्फार, प्रोग्राम आफिसर, एम-48, द्वितीय तल, पश्चिमी पटेल नगर, नई दिल्ली – 110008 के पते पर भी भेजा जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए आप पॉपुलेशन फर्स्ट के वेबसाइट www.populationfirst.org को भी लॉग ऑन कर सकते हैं.
लाडली मीडिया अवार्ड पॉपुलेशन फर्स्ट की तरफ से शुरू किया गया एक गर्ल चाइल्ड कैंपेन है. पॉपुलेशन फर्स्ट मुंबई स्थित एनजीओ है, जो स्वास्थ्य, आबादी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करता है. 2007 में शुरू किया गया यह अवार्ड देश के चार क्षेत्रों ईस्टर्न, वेस्टर्न, साउथ एवं नार्थ के लिए दिए जाते हैं. इसके बाद इन्हीं में से चुनकर नेशनल अवार्ड प्रदान किया जाता है. पिछले दिनों संस्था ने अहमदाबाद में वेस्ट रीजन लाडली मीडिया अवार्ड प्रदान किया था.











