Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वह अखबार का प्रकाशक, संपादक और हॉकर है

आपने आमतौर पर 12 साल की उम्र के बच्चों को अखबारों के कार्टून वाला पन्ना पढ़ते देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का एक किशोर इसी छोटी उम्र में सामाजिक मुद्दे उठाने वाला एक अखबार निकाल रहा है। इस अखबार का वह न सिर्फ संपादक है, बल्कि संवाददाता, प्रकाशक और वितरक (हॉकर) भी है। इलाहाबाद के चांदपुर सलोरी इलाके की काटजू कालोनी में रहने वाला उत्कर्ष त्रिपाठी पिछले एक साल से हाथ से लिखकर ‘जागृति’ नामक चार पृष्ठों का एक सप्ताहिक अखबार निकाल रहा है। वह ब्रज बिहारी इंटर कालेज में आठवीं कक्षा का छात्र है।

आपने आमतौर पर 12 साल की उम्र के बच्चों को अखबारों के कार्टून वाला पन्ना पढ़ते देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का एक किशोर इसी छोटी उम्र में सामाजिक मुद्दे उठाने वाला एक अखबार निकाल रहा है। इस अखबार का वह न सिर्फ संपादक है, बल्कि संवाददाता, प्रकाशक और वितरक (हॉकर) भी है। इलाहाबाद के चांदपुर सलोरी इलाके की काटजू कालोनी में रहने वाला उत्कर्ष त्रिपाठी पिछले एक साल से हाथ से लिखकर ‘जागृति’ नामक चार पृष्ठों का एक सप्ताहिक अखबार निकाल रहा है। वह ब्रज बिहारी इंटर कालेज में आठवीं कक्षा का छात्र है।

उत्कर्ष ने कहा,”मैं अखबार के लिए खबरों को एकत्र करने से लेकर उसका संपादन, प्रकाशन और यहां तक कि वितरण तक की जिम्मेदारी खुद उठाता हूं।” मजेदार बात यह कि दूसरे अखबारों के पाठकों की तरह ‘जागृति’ के पाठकों को अपने सप्ताहिक अखबार के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ता। उत्कर्ष सबसे पहले हाथ से पाठ्य सामग्री को लिखकर अखबार के चार पन्ने तैयार करता है और बाद में उसकी फोटो कापी करवाकर उसकी प्रतियां अपने पाठकों तक पहुंचाता है। वर्तमान समय में जागृति के विभिन्न आयु वर्ग के करीब 150 पाठक हैं।

उत्कर्ष ने बताया, ”जागृति के पाठकों में मेरे स्कूल से सहपाठी, वरिष्ठ छात्र, शिक्षक और पड़ोसी शामिल हैं।” पढ़ाई के बीच अखबार के लिए समय निकालने के बारे में पूछे जाने पर वह कहता है, ”मेरा मानना है कि अगर आपके मन में किसी काम का जुनून है तो आप कितने भी व्यस्त हों, थोड़ा समय निकाल ही लेंगे।”

उत्कर्ष के मुताबिक उसने अखबार का नाम ‘जागृति’ इसिलए रखा, क्योंकि उसका मिशन लोगों को उनके हितों के प्रति जागरूक करना है, जो उन्हें प्रभावित करते हैं। वह अखबार के संपादकीय पन्ने पर भ्रूणहत्या, पर्यावरण जैसे सामाजिक मुद्दों को नियमित उठाने का प्रयास करता है। इसके अलावा अखबार में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए सरकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसमें प्रेरणात्मक लेख होने के साथ प्रसिद्ध वैज्ञानिकों, कलाकारों, राजनेताओं की सफलता की कहानियां भी होती हैं।

उत्कर्ष के मुताबिक वह हर रोज एक घंटा अखबार के लिए समय निकालता है, जिसमें मुद्दों को ढूंढ़ना और तय करना, दैनिक अखबारों, सप्ताहिक पत्रिकाओं और इंटरनेट से ज्ञानवर्धक सूचनाएं एकत्र करता है। रविवार के दिन उसे अखबार के लिए ज्यादा समय मिल जाता है। उस दिन वह विभिन्न लेखों के लिए तस्वीरें एकत्र करता है। साभार : हिन्‍दुस्‍तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rakeshseth

    January 5, 2011 at 12:35 pm

    mery shubhkamna bahut aage tak jaoge.good job

  2. surendra ram

    January 3, 2011 at 3:14 pm

    very good. kuchh aisi hi jagriti aur sahas ki jarurat hamare samj ko hai. taki samaj jagrook hokar apni jimmedari aur apne hak ki ladai lad sake. meri tarf se shubh kamnayen.

  3. surender

    January 3, 2011 at 2:03 pm

    tumhare shahas ko prnam

  4. V9d

    January 2, 2011 at 10:48 am

    best of luck, utkrash

  5. punit srivastav

    January 2, 2011 at 7:57 am

    ase hi logo ke dam par bharat maha shakti banega

  6. vijay

    January 1, 2011 at 6:00 pm

    yaswant ji plz bacce ka jeeven barbad hone se bachane k lie koi rasta nekalia. der ho gai to hamari jamat m eak or jud jayga

  7. ashish goswami

    January 1, 2011 at 2:42 pm

    lagan our mahnat se kam krte rahe…to ek manjile kadam zarur chumegi…subhkamnao ke sath

  8. Ankit Khandelwal

    January 1, 2011 at 1:07 pm

    Sarahniya karya!!

  9. pushpendra soni journlist kasganj {krn}

    January 1, 2011 at 8:10 am

    utkarsh ke sahas ko salam ,iske ujjwal bhavishya keliye shubhakamnaye…

  10. roopaliii

    February 23, 2011 at 9:00 am

    tmare hosle ko salam.aane wala smay tmara hoga.- subhkamnao ke saath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...