Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मनोज प्रभाकर बने एचयूजे के जिलाध्‍यक्ष

दैनिक हिंदुस्तान, रोहतक में कार्यरत संवाददाता मनोज प्रभाकर को हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत) की रोहतक जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले लगभग डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय मनोज प्रभाकर दैनिक हिंदुस्तान के अतिरिक्त जनसत्ता, हरिभूमि, पंजाब केसरी, दैनिक जागरण व दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं।

दैनिक हिंदुस्तान, रोहतक में कार्यरत संवाददाता मनोज प्रभाकर को हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत) की रोहतक जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले लगभग डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय मनोज प्रभाकर दैनिक हिंदुस्तान के अतिरिक्त जनसत्ता, हरिभूमि, पंजाब केसरी, दैनिक जागरण व दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक व स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यू, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी चांदराम, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव प्रतिभा सुमन, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन व पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष ग्रोवर, इनेलो के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव कामरेड इंद्रजीत सिंह, हरियाणा जनहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेंद्र नाथ मल्होत्रा ने मनोज प्रभाकर को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

एचयूजे प्रवक्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एचयूजे के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतवीर सिंह सरवारी ने वर्ष 2011 के लिए मनोज प्रभाकर को एचयूजे का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रभाकर को नववर्ष के लिए यूनियन का सदस्यता अभियान पूर्ण कर सभी साथियों से सलाह मशविरा करके जिला इकाई के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया गया है।

नव नियुक्त एचयूजे के जिला अध्यक्ष प्रभाकर ने कहा कि रोहतक जिला में कार्यरत एचयूजे के सभी सदस्य एक सप्ताह के अंदर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवा लें। जिला में कार्यरत अन्य पत्रकार जो एचयूजे के सदस्य बनना चाहते हैं, वे भी इस अवधि के दौरान अपना सदस्यता फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। नए आवेदनों पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार करके सदस्यता प्रदान करने बारे अपनी सिफारिश देगी। श्री प्रभाकर की नियुक्ति वर्ष 2010 के दौरान एक जनवरी से 31 दिसंबर तक मनोज ढ़ाका के नेतृत्व में जिला एचयूजे इकाई के एक वर्ष के कार्यकाल के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत की गई है।

दैनिक ट्रिब्यून के संवाददाता शांतिप्रकाश जैन, टाइम्स आफ इंडिया के कार्यालय संवाददाता दीपेंद्र देशवाल, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख राजेश दलाल, पंजाब केसरी के संवाददाता तारीफ शर्मा, यूएनआई वार्ता के संवाददाता विपिन शर्मा, वरिष्ठ छायाकार तथा एचयूजे के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज ढ़ाका, हरिभूमि के संवाददाता विजय अहलावत, स्टार विजन के संवाददाता महेश चुघ व अजमेर टंडन, डे एंड नाइट न्यूज चैनल के संवाददाता सुरेंद्र, अंग्रेजी दैनिक होम पेजिज के संवाददाता ए गुलाटी, दैनिक सच कहूं के ब्यूरो प्रमुख इंसा, इलेक्ट्रोनिक चैनल टाइम्स नाऊ के संवाददाता देवेंद्र शर्मा, रिशी की आवाज के संपादक सुभाष बजाज, हरिभूमि के उपसंपादक राजेश लाठर सहित जिले में कार्यरत अनेक पत्रकारों ने मनोज प्रभाकर की एचयूजे के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dherender

    January 3, 2011 at 1:00 am

    manoj jee, meri taraf se bhi apko bahut-bahut badhai, asha hai aap union member`s ke liye achchha kaam kar payenge.
    Dherender kumar,Rohtak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...