नोएडा। राष्ट्रीय सहारा ने अपने देहरादून के स्टेट ब्यूरो चीफ अमर नाथ सिंह को नोएडा अटैच कर दिया है। ज्ञात हो कि सहारा के ब्यूरो चीफ और संपादक में एक खबर रिपीट होने को लेकर भिड़ंत हो गयी थी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गयी थी। इसके बाद ही संपादक जी ने सबसे पहले इस घटना के बाबत सूचना नोएडा पहुंचा दी थी।
अमर नाथ सिंह ने भी मामला ऊपर पहुंचाया। लेकिन जैसी कि सहारा की नीति है पहले शिकायत पहुंचाने वाला हमेशा शेर रहता है। संपादक जी जीत गए और देहरादून में सुना गया है कि संपादक जी की जीत की खुशी में कुछ संपादकीय कर्मियों ने मिठाईयां बांटी हैं। हालांकि सुना यह भी गया है नेशनल ब्यूरो के हेड विजय राय ने अमर नाथ के पक्ष को शांतिपूर्वक सुना है और यह भी कहा है कि तुम्हारे साथ कोई अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। पूरे मामले की सही सही जांच की जाएगी। अमर नाथ को अनेक लोग रणविजय सिंह के आदमी के रूप में भी देखते हैं। पर चूंकि यह सहारा है इसलिए सही चीज देखने का चश्मा भी बदलता रहता है। एक खबर सिटी और स्टेट ब्यूरो द्वारा दी गयी थी जिसे वास्तव में सिर्फ ब्यूरो द्वारा ही दिया जाना चाहिए था। पर कंपनी के नियम कानून के अनुसार चलने का इतना बड़ा भुगदंड अमर नाथ को देना पड़ा।
अजय कृष्ण त्रिपाठी की रिपोर्ट












shyamal kumar tripathi
January 6, 2011 at 10:14 am
ei amar nath sala bahut bara chor hi o aour uski patni dono sale kamine aour kutte hi is sale ke sath aisa hi hona chahie
Mini Sharma
January 3, 2011 at 7:03 am
Ajay tripathi ji aapko aadhee adhuree khabar mile hai. Mithai too kuch karamchareyo ne khayee jarur theei per woo kisee ek karamcharee ke naukri ek nay News paper mai lagee thee isliye usne khushee mai khile thee. Waise bhee Jaise Karnee waise Bharni.