भोपाल के रेडक्रास अस्पताल में इलाज के दौरान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई. वह विज्ञान पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था. छात्र के सहपाठियों ने इलाज करने वाले डाक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है. डाक्टर का कहना है कि उक्त छात्र की मौत हार्ट अटैक के चलते होने की आशंका है. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है.
रचना नगर में रहने वाले छात्र मनेंद्र पांडेय (28 वर्ष) को अचानक सीने में दर्द हुआ. जिसके बाद उसे इलाज के लिए रेडक्रास अस्पताल में भर्ती कराया गया. दर्द तेज होने पर वहां मौजूद डाक्टर अजय सिंह ने उसे इंजेक्शन लगाया. इसके करीब पंद्रह-बीस मिनट बाद मनेंद्र की मौत हो गई. मनेंद्र को इसके पहले भी सीने में दर्द हुआ था. जिसे कम करने के लिए उसने दर्द निवारक दवाएं ली थी. मनेंद्र के मौत के बाद उसके साथियों ने आरोप लगाया कि डाक्टर की गलती से छात्र की मौत हुई है. डाक्टर ने ऐसे आरोपो से इनकार करते हुए कहा कि छात्र की मौत संभवत: हार्ट अटैक के चलते हुई है. डाक्टर की सूचना पर हबीबगंज पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. मनेंद्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.












Sathikshatra
January 3, 2011 at 4:57 pm
Maninder ek shaandar vyaktitva k aadmi the………. Unhe anshrupurit ,shabdo ki seemao se pare dukh k saath antim vidai……….
-samast kshatra,makhanlal chaturvedi patrakarita avam sanchar vishwavidyalaya ,bhopal.