: अमर उजाला से डा. सुरेंद्र का इस्तीफा, राजीव का तबादला : दैनिक देशबंधु, गुड़गांव के ब्यूरोचीफ धर्मेंद्र कौशिक ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी दैनिक हरिभूमि के साथ शुरू कर रहे हैं. उन्होंने ब्यूरोचीफ के पद पर ज्वाइन किया है. धर्मेंद्र देशबंधु के साथ दो पारियां खेली हैं. दोनों बार वे ब्यूरोचीफ रहे. उन्होंने आज समाज को भी ब्यूरोचीफ के रूप में अपनी सेवाएं दीं. वे राष्ट्रीय सहारा में भी काम कर चुके हैं.
अमर उजाला, मुरादाबाद से डा. सुरेन्द्र कौर ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी हिन्दुस्तान, मेरठ के साथ शुरू की है. पिछले काफी समय से वे अमर उजाला से जुड़े हुए थे.
अमर उजाला, आगरा में तैनात सीनियर सब एडिटर राजीव दधीचि का ट्रांसफर बरेली कर दिया गया है. वे आगरा में डेस्क कोआर्डिनेशन संभाल रहे थे. माना जा रहा है कि बरेली यूनिट में कई लोगों के इधर-उधर होने के चलते राजीव को बरेली बुलाया गया है. राजीव पिछले काफी समय से अमर उजाला के साथ जुड़े हुए हैं.












Ishwar Dhamu
January 9, 2011 at 10:30 am
Dharmender Jee, kya hua ? Deshbandhu mai patari nahi baith pai kya ? Achchha hai, imandari se kaam karo. God bless you.
devendra kaushik
January 6, 2011 at 2:59 pm
dharmendra kaushik ji mubarak ho
devendra kaushik
January 6, 2011 at 3:00 pm
dharmendra kaushik ji mubarak ho