
प्रदीप विजयकर
मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार और टाइम्स ऑफ़ इंडिया में 35 वर्ष तक खेल पत्रकारिता संभालने वाले प्रदीप विजयकर का शनिवार के दिन देहांत हो गया. 59 वर्षीय विजयकर टाइम्स ऑफ़ इंडिया के सहाय्यक संपादक पद पर कार्यरत थे. खेलो में रूचि रखने वाले प्रदीपजी क्रिकेट, स्क्वायश बहुत बेहतर तरीके से खेला करते थे. सुनील गावस्कर के साथी रहे विजयकर ने सुनील गावस्कर के “सन्नी डेज” नामक किताब के लिए संशोधन भी किया था. भारत- दक्षिण अफ्रीका टूर बुक्स का संपादन कार्य भी उनके हाथों हुआ है.
मुंबई प्रेस क्लब के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभानेवाले प्रदीप विजयकर ने खेल पत्रकारिता में बहुत बड़ा योगदान दिया है, इसी कारण उन्हें मुंबई साहित्य के तरफ से 2006 में खेल पत्रकारिता का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रदीप विजयकर के देहांत से खेल पत्रकारिता एक पन्ना खत्म हुआ है, खेल पत्रकारिता को बहुत बड़ी क्षति हुई है, ऐसी श्रद्धांजलि मुंबई में अंतिम संस्कार समय उपस्थित खेल प्रेमियों ने दी.