Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

श्रीगंगानगर में दैनिक भास्कर की प्रतियां जलाई गईं

भास्कर समूह में छंटनी का क्रम जारी है। खबर है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दैनिक भास्कर के दो रिपोर्टरों विनोद विश्नोई और विकास सचदेव को एक-एक महीने की सेलरी देकर नौकरी से निकाल दिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पत्रकारों में रोष फैल गया। इस छंटनी के खिलाफ राजस्थान पत्रकार संघ और श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दैनिक भास्कर अखबार के स्थानीय आफिस के आगे आज धरना देकर एक ज्ञापन कार्यकारी संपादक को सौंपा। यह ज्ञापन ग्रुप के चेयरमैन के नाम संबोधित है। धरना स्थल पर दैनिक भास्कर अखबार की प्रतियां जलाई गईं और अखबार के पत्रकार विरोधी रवैये को लेकर नारेबाजी भी की गई। यह पहला मौका है जब पत्रकारों के संगठनों ने पत्रकारों को निकाले जाने के विरोध में जिले में धरना देकर नारेबाजी की हो और प्रतियां फूंकी हों।

उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर में कई दैनिक अखबार प्रकाशित होते हैं। इन अखबारों में अक्सर किसी रिपोर्टर को निकाला जाता है और किसी को भर्ती किया जाता है। तीन माह पहले एक दैनिक अखबार ‘समाचार भारती’ को अचानक बंद कर दिया गया। इसी तरह वीओआई ने अपने श्रीगंगानगर के आफिस को अचानक बंद करके कई जनों को चलता कर दिया। तब किसी ने इस प्रकार का विरोध नहीं किया। लगातार छंटनी, बेरोजगारी और उत्पीड़न से यहां के पत्रकारों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। जब भास्कर ने अपने दो रिपोर्टरों की छंटनी की तो जिले भर के पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...