Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

12 लाख में भास्कर चेयरमैन की इज्जत का सौदा!

: ओह! लालची भास्कर वालों ने ये क्या कर डाला!! : रमेश चंद्र अग्रवाल के खिलाफ लिखी गई किताब का विज्ञापन भास्कर के कई संस्करणों में प्रकाशित : विज्ञापन छापने के लिए किताब के लेखकों व प्रकाशकों ने भास्कर समूह को 12 लाख रुपये अदा किए : सैकड़ों से ज्यादा पन्ने वाली यह किताब रमेश चंद्र अग्रवाल और उनके भास्कर ग्रुप के लिए खतरे की घंटी है :

: ओह! लालची भास्कर वालों ने ये क्या कर डाला!! : रमेश चंद्र अग्रवाल के खिलाफ लिखी गई किताब का विज्ञापन भास्कर के कई संस्करणों में प्रकाशित : विज्ञापन छापने के लिए किताब के लेखकों व प्रकाशकों ने भास्कर समूह को 12 लाख रुपये अदा किए : सैकड़ों से ज्यादा पन्ने वाली यह किताब रमेश चंद्र अग्रवाल और उनके भास्कर ग्रुप के लिए खतरे की घंटी है :

एक अदभुत वाकया घटित हुआ है. दैनिक भास्कर के कई संस्करणों में (राजस्थान को छोड़कर) लास्ट पेज पर एक बड़ा रंगीन विज्ञापन प्रकाशित हुआ है. विज्ञापन जिस किताब से संबंधित है उसका नाम है ‘कलिनायक’. अब आप पूछेंगे- ‘कलिनायक’ बोले तो? तो जनाब, किताब में इसका विस्तार भी है, जो यूं है-  ‘कलियुग का नायक’. इस किताब के बारे में दैनिक भास्कर में जो विज्ञापन प्रकाशित किया गया है, उसमें लिखा है….

”जो कलियुग के माहौल में सफलता के तमाम फंडे सिखाएगी, जो आपको धोखे से बचाकर जिंदगी को मस्ती से, सही ढंग से जीना सिखाएगी, यह बदलकर रख देगी जिंदगी आपकी, यही पुस्तक आपको करोड़पति भी बना सकती है. किताब पढ़ें और निःशुल्क जीतें- 2 करोड़ रुपये के बंपर इनाम….., मकान कार हीरे का हार, 25, 10 और 5 लाख का, सोने के अंडे 75 प्रतिभागियों को, शिक्षा के लिए 500 छात्रों को 5000 रुपये की स्कालरशिप, दस्तावेज खोजी प्रतियोगिता में 50 लाख और कलिनायक के विषय में नई जानकारी देने पर 25 लाख का पुरस्कार. 1000 प्रतिभागियों को 10 लाख के सांत्वना पुरस्कार. एक अनूठी पुस्तक जिससे सपने होंगे पूरे अब. कलिनायक पढ़कर आपको यूं लगेगा कि जो कुछ पाना चाहते थे, यह सब कुछ, पा लिया, मूल्य 100 रुपये मात्र. साथ में सीडी मुफ्त. इक्कीसवीं सदी की महानतम किताब साबित न होने पर पैसे वापिस. पुस्तक वेबसाइट www.rajsthankalinayak.com से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं. प्रकाशक- राजस्थान कलिनायक प्रकाशन, राजस्थान.”

तो ये तो था भास्कर में प्रकाशित विज्ञापन का कंटेंट. अब इस किताब के कंटेंट की बात करते हैं. किताब में रमेश चंद्र अग्रवाल के बारे में काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. रमेश चंद्र अग्रवाल के कई कथित-अकथित कारनामों का विस्तार से जिक्र किया गया है. रमेश चंद्र अग्रवाल और उनके क्रियाकलापों के संबंध में ही किताब में एक प्रतियोगिता का ऐलान किया गया है.

पर एक सवाल ये उठता है कि आजकल पैसे लेकर जिस तरह किसी भी चीज के विज्ञापन धड़ल्ले से छापने और चलाने का रिवाज हो गया है, उसमें कोई ऐसा चेकप्वाइंट कैसे डेवलप किया जा सकता है जिससे विज्ञापन छापने से पहले विज्ञापित की जाने वाली चीज के बारे में पता लगाया जा सके. जाहिर है, इसके लिए एक अलग टीम गठित करनी होगी और कैसा भी विज्ञापन तुरत-फुरत छापकर लाभ कमाने की लोभी-लालची मानसिकता को त्यागना होगा. लेकिन क्या हमारे कथित बड़े मीडिया हाउस ऐसा कुछ करने को तैयार होंगे. अभी तक तो जो स्थिति है, उसके हिसाब से तो बड़े मीडिया हाउसों में पैसा देकर चाहे जों छपवा लो, छप जाएगा. लेकिन भास्कर के साथ कलिनायक वाले नायकों ने जो छल किया है, उससे लगता है कि इन मीडिया हाउसों की नींद-चैन छिनेगी.

आइए, नीचे हम किताब के बारे में दैनिक भास्कर में प्रकाशित ओरीजनल विज्ञापन, ओरीजनल विज्ञापन के कंटेंट, किताब के फ्रंट और बैक पेज व किताब के अंदर के कुछ पन्नों को देखें-पढ़ें…. उसके बाद कुछ बात करते हैं….

दैनिक भास्कर में प्रकाशित विज्ञापन

दैनिक भास्कर के भोपाल संस्करण का अंतिम पेज और गोलांकित दायरे में ‘कलिनायक’ किताब का विज्ञापन

गोलांकित दायरे में प्रकाशित विज्ञापन का वृहद रूप, ताकि पढ़ने में आ सके

किताब का फ्रंट पेज

किताब का बैक पेज

कलिनायक किताब का एक पेज जिसमें किताब लेखकों-प्रकाशक के नाम, पते, नंबर दिए गए हैं.

कलिनायक किताब का पेज नंबर 13

कलिनायक किताब का पेज नंबर 14

बचपन में सभी ने पढ़ा होगा, लालच बुरी बला है. लेकिन आज बाजारू दौर में ज्यादातर लोग कथित बाजारू सफलता के लिए, पैसे बटोरने के लिए इज्जत-स्वाभिमान सब कुछ बेच-फेंक दे रहे हैं. ऐसा ही काम भास्कर समेत कई बड़े मीडिया घराने करने लगे हैं. पैसे लेकर खबर छापने का सिलसिला इसी कारण है. पैसे लेकर खबर रोकने का सिलसिला इसी कारण है. पैसे लेकर अनाप-शनाप विज्ञापन छापने का सिलसिला इसी कारण है. अब पैसे के चक्कर में खुद के खानदान की भी ऐसी-तैसी कराने में गुरेज नहीं है, बिलकुल कोठेवालियों की तरह.

कोठेवालियों तो फिर भी ईमानदार होती हैं. उनकी कथनी-करनी एक होती है. वे ईमानदारी से कहती हैं कि वे धंधा कर रही हैं, पैसे दो, तन लो. पर हम तो उनसे भी गए-गुजरे हैं. हम लोग कहते कुछ और हैं, करते कुछ और. हाथी के दांत की तरह हम लोग हैं, खाने के और, दिखाने के और. दोगले हैं हम लोग. मिशन की बात कह कर बिजनेस करने में लगे हैं. हम लोग क्यों न मान लें कि दैनिक भास्कर वालों ने किताब के कंटेंट के बारे में सब कुछ जानते-बूझते हुए भी विज्ञापन इसलिए छाप दिया क्योंकि उन्हें 12 लाख रुपये (स्रोत : किताब छापने वालों की तरफ से फोन करके भड़ास4मीडिया को दी गई जानकारी) मिल रहे थे. इसे दूसरे रूप में इस तरह कह सकते हैं कि भास्कर वालों ने अपने चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल की इज्जत का सौदा 12 लाख रुपये में कर लिया!! सच्चाई क्या है, भगवान जाने लेकिन अगर ये लालची मीडिया हाउस न सुधरे तो इन्हें इन्हीं के अंदाज में सबक सिखाने जाने कितने और कलिनायकों की गाथा लिखने के वास्ते लेखक-प्रकाशक सामने आएंगे.

वैसे, आपको क्या लगता है, भास्कर ने अपने चेयरमैन के खिलाफ किताब का विज्ञापन जानबूझकर छापा है या ये गलती पैसा कमाने की जल्दबाजी के चलते कोई चेकप्वाइंट न होने के कारण अनजाने में हो गई है? अगर मेरा जवाब पूछेंगे तो मैं तो यही कहूंगा कि जब सांडा के तेल, लिंगवर्द्धक यंत्र, शत्रुनाशक कवच के विज्ञापन धड़ल्ले से हम छाप दिखा सकते हैं तो एक किताब का विज्ञापन छापने में कौन-सी बड़ी बात है!

पूरी किताब www.rajasthankalinayak.com पर उपलब्ध है. इस साइट पर जाकर कलिनायक किताब डाउनलोड कर सकते हैं. ((आप लिंक पर कर्सर ले जाकर माउस को राइट क्लिक करें, ‘सेव लिंक ऐज’ आप्शन आएगा जिस पर क्लिक कर देंगे तो कलिनायक किताब पीडीएफ फार्मेट में आपके कंप्यूटर / लैपटाप पर डाउनलोड होने लगेगी)) कलिनायक की वेबसाइट को देखकर लगता है कि यह किताब जल्द ही अंग्रेजी में भी प्रकाशित होने जा रही है. तो क्या, अभी से मान लिया जाए कि कलिनायक के अंग्रेजी वर्जन का भी विज्ञापन भास्कर अखबार में इसी तरह प्रकाशित होगा?

यशवंत

एडिटर

भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Lokesh

    January 20, 2011 at 8:05 am

    Agar ye sacchai nahi hai to bhaskar wale koi legal action kyoun nahi le rahe hai…

  2. ramesh mishra chanchal

    January 15, 2011 at 1:49 pm

    Sanjiv jain or Dharmendra sharma ne himat ki hai jo kabile tareefh hai………
    ise padane ke liya bhaskar ke karmchari utsahit hongen.

  3. Pt.Anil Tiwari

    January 10, 2011 at 3:16 pm

    unke

  4. Pt.Anil Tiwari

    January 10, 2011 at 3:16 pm

    unke

  5. Pt.Anil Tiwari

    January 10, 2011 at 3:20 pm

    good book

  6. Pt.Anil Tiwari

    January 10, 2011 at 3:15 pm

    Kitab k tathya ko padhkar yah sahaj roop se anuman lagaya ja sakta hai , kitab ko Ramesh Chandra Aggrawal unke bhai Manmohan Aggrawal aur unke beton dwara “RAJNEETIK CHAAL”prapanch aur “KOOTNITIKTA” ka sahara leykar apne he bare mein swayam duspracharit kara kar vibhinn logo ki raayshumari jannane ka jo ghatiya prayas kiya hai yeh apne aap me behad nidaniya aur sharmnaak hai.

  7. mahadev agrawal

    January 10, 2011 at 11:30 am

    thanks ssachai batate ke liye

  8. mahadev agrawal

    January 10, 2011 at 11:30 am

    thanks ssachai batate ke liye

  9. mahadev agrawal

    January 10, 2011 at 11:31 am

    mnjhjkk

  10. neeraj gupta ambala

    January 10, 2011 at 5:14 am

    sir jee
    bilkul sahi likha hai, bhaskar wale apane employes ki jaan nikalke ko tiyaar hai par salary kutte ki tarah dete hai, aage badate ja rahe hai par garin employes ki nahi sunte

  11. CHUGALKHOR

    January 9, 2011 at 12:26 pm

    कलीनायक मे दी जानकारी अधुरी या भास्कर के पारिवारिक झगडे के दस्तावेजो पर आधारित है बडे लोको का जिक्र सब करते है पर भास्कर किसका है रीवा के चंद्र कांत शुक्ला का . कभी उनके भाई और पूर्व मुख्यमंत्री संभुनाथ शुक्ला ने अपने लडके भास्कर के नाम को हि अखबार का शीर्षक पंजीक्रीत कराया था और डी पी अग्रवाल को भोपाल झांसी के प्रकाशन अधिकार दिये बाद मे इन्होने पुछ्ने की जरुरत नाही सम्झी और आर एन आई को खरीद कर दैनिक भास्कर का शीर्षक अपने नाम करा लिया जबकी पहले इस तऱ्ह नाही होता था

  12. CHUGALKHOR

    January 9, 2011 at 12:26 pm

    कलीनायक मे दी जानकारी अधुरी या भास्कर के पारिवारिक झगडे के दस्तावेजो पर आधारित है बडे लोको का जिक्र सब करते है पर भास्कर किसका है रीवा के चंद्र कांत शुक्ला का . कभी उनके भाई और पूर्व मुख्यमंत्री संभुनाथ शुक्ला ने अपने लडके भास्कर के नाम को हि अखबार का शीर्षक पंजीक्रीत कराया था और डी पी अग्रवाल को भोपाल झांसी के प्रकाशन अधिकार दिये बाद मे इन्होने पुछ्ने की जरुरत नाही सम्झी और आर एन आई को खरीद कर दैनिक भास्कर का शीर्षक अपने नाम करा लिया जबकी पहले इस तऱ्ह नाही होता था

  13. Pawan jain Hisar

    January 8, 2011 at 2:18 pm

    it is totaly publicity stunt for saling the book and destroy the image of publisher here defmation case surely come in the future.intresting cyber war also …

  14. Amit Goyal Mandi Adampur

    January 8, 2011 at 1:33 pm

    Kisi ko vebjha badnam krke. khud ka busines chlane ka accha tarika h. bhaskar ko to isse koi fark na pade, ha apki book kafi bik jayegi…

  15. Jeetu

    January 8, 2011 at 11:31 am

    kahani bahut purani hai maja nahi aaya paise vapas karo

  16. mahadev agrawal

    January 8, 2011 at 10:10 am

    sooraj par thookane wale ye bhool zate hai ki thook unke muh par he girega

  17. mahadev agrawal

    January 8, 2011 at 10:15 am

    suraj badlo me chhup sakta hai par ujala karna nahi chhod sakta

  18. utkarsh

    January 8, 2011 at 9:52 am

    ab waqt aa gaya h jab media ko apani aachar-sanhita banana chahiye,halanki yah sab jhuti bate h.janata ko bevkuf bananeki bate h.paper me players k gande foto sabhi chhapte h.kya public yah chahti h.well done!.thnk U. bhasker ko aaina dikha diya.bahut bada samajhate tha khud ko.

  19. vijay

    January 7, 2011 at 3:31 pm

    welcome.it is needed.thanks

  20. DB Gwalior

    January 7, 2011 at 3:13 pm

    Aap sabhi ko me batata hu ki yeh sab ek galti k kaaran hua h..Actually sabhi log 12 lakh k vigyapan k pher me aa gaye par us vigyapan par na to koi number tha na he vigyapan bhejne wale is shahar ko belong karte the…yeh ek sochi or poori tarah plant kari hui saajish ka nateeja h…

    Website bhi jis din ad lag gaya hai us din chalu kari gayi h…..Ad schedule hone tak to website under process he thi…..

    To ab ise jaaanboojh kar patrakaarita k vyavsaay ko kalank lagana he bolenge….

    Abhi bhi waqt h sambhal jaiye patrakaaro nahi to ek din aap apni is patrakaarita ki akad me apni organization ko bech doge….band karo yeh gande khel…..agar kuch karna h to kaanooni taur par siddh kar k karo na baajaru or bikau kothe waaliyo ki tarah kyu lad rahe ho..

    Jai Bharat…Jai Bhaskar

  21. mast banda

    January 7, 2011 at 1:19 pm

    bhaiyya,maaaaaaaaaaaja aa gaya,aisi thand main bhi bhaskar walon ka khadaaa kar dikhaya,wah yashwant ji wah,
    jai bhadaas
    mast banda

  22. Taj Mohammed Sheikh

    January 7, 2011 at 1:19 pm

    Well, Every one is after money, The entire Civilization is going in a deadly, self destructing trap of Materialism.

    Taj Mohammed
    Founder : http://www.eazyhomepage.com

  23. Jai Prakash Sharma

    January 7, 2011 at 12:46 pm

    राजस्थान कलिनायक के लेखक और प्रकाशक को बहुत-बहुत धन्यवाद । आप ने जो नायक की जीवनी प्रस्तुत की है वह वाकई पढ़ने लायक है। अगर आप इस किताब का विमोचन समारोह करते तो शायद स्वयं रमेश चन्द्र जी इसका विमोचन कर देते क्योंकि उनको क्या मालूम होता कि इस चमकीले आवरण में जो किताब है वह उनकी स्वयं की कहानी है।

  24. inder

    January 7, 2011 at 8:03 am

    जब सांडा के तेल, लिंगवर्द्धक यंत्र, शत्रुनाशक कवच के विज्ञापन धड़ल्ले से हम छाप दिखा सकते हैं तो एक किताब का विज्ञापन छापने में कौन-सी बड़ी बात है!

  25. Harshit dubey

    January 7, 2011 at 7:45 am

    devendra bhatnager g, hum aapko 10,000 rupye purushkar denay ko tyar hain agar aap kalinayak book ka ek sentence bhi galat sabit kar do to. It is open challenge for all

  26. Harshit dubey

    January 7, 2011 at 7:34 am

    devendra bhatnagar g, hum aapko das hajar rupya inaam daingay, yadi aap kalinayak book ka ek sentence bhi galat sidd kar dogay.

  27. Harshit dubey

    January 7, 2011 at 7:37 am

    devendra bhatnagar g, hum aapko das hazar rupye inaam daingay, yadi aap kalinayak book ka ek sentence bhi galat sidd kar dogay.It is open challenge for all.

  28. prem jain

    January 7, 2011 at 7:06 am

    हा हा हा हा हा हा मजा आ गया nothing more

  29. arun arora

    January 7, 2011 at 7:08 am

    fantastic book

  30. arun arora

    January 7, 2011 at 7:10 am

    fantastic book

  31. ashish goswami

    January 7, 2011 at 6:26 am

    bap bdaa na bhaiya sabse bda rupieaa

  32. Rinku

    January 7, 2011 at 12:02 pm

    maza aa gaya

    kya baat hai guru . aiselogo ka parda fash hona hi chahiye

  33. rakesh

    January 7, 2011 at 5:02 am

    The first two lines of there theory for sucess gives them the inspiration to print the advt which says sell off anything which dosen’nt give you returns let it be your father itself.It also gives a clear message what to expect from the paper and its content.

  34. devendra bhatnagar

    January 7, 2011 at 4:03 am

    HATHI CHALE BAZAR, KUTTE BHOUNKE HAZAR…samjhe! ye kitab kisne likhi aour likhwai, ad kisne plant kiya hai ye batane ki jaroorat nahi hai. bhaskar ki kamyabi se gabrane wale abhi aour niche girenge. yaswantji, aap kis mansikta ke hai ye sabhi ko pata hai. journilsem ke naam per aisi giri hui baat karne aour use naye roop mai parosne wale klank hai…dainik bhaskar ko samjhna hai to bhaskar mai kaam kar ke dekho. samjhe ..

  35. Hemant

    January 6, 2011 at 4:31 pm

    Sanjiv jain or Dharmendra sharma ne himat ki hai jo kabile tareefh hai………
    ise padane ke liya bhaskar ke karmchari utsahit hongen…

  36. Ankit Khandelwal

    January 6, 2011 at 4:55 pm

    Ab is lekh ko padne ke baad meri samjah main nahi aa reha hain ki kya likhu… Mujhe to Cd kand ka ek dialogue yaad aa reha hain ‘Paisa khuda nahi per kasam se khuda se kam bhi to nahi’

  37. journalist

    January 6, 2011 at 6:36 pm

    thanks for bhadas jo ye jankari dikhane ka dum dikhaya him naman karte hain
    pranaam

  38. Neeraj Saini

    January 6, 2011 at 3:22 pm

    Kalinayak ne ye bahut hi acha kam kiya hai. ise press walo ko ek naya sabak mila hai sikhne ke liye. press aaj ke kalyug m khabar chapne ke pasie nahi leti balki khabar na chapne ke paise leti hai. m bhi ek news channel ka hisa hun. lakin is bat ko sawikar karta hun ki rajniti se bhi jayada bhrashtchar aaj press line m hai. mere sabhi patarkar sathiyo se niwaden hai ki wo jagrul hokar kuch asa hi kare…

  39. rajaram

    January 7, 2011 at 12:21 pm

    Dhikkkkkkkkar hai patrkarita ko kalankit karne walo
    noto ki hawas, andhatv me vyvsay karne ki mansikta, aur dweshpurn vymnsyta ke bhav ne nakli mukhota utar diya
    dhnyawad bhadasmn
    a great sahas

  40. मदन कुमार तिवारी

    January 6, 2011 at 10:25 am

    मजा आ गया गुरु। अभी डाउनलोड करके पढना शुरु किया है। हा हा हा हा हा हा ।

  41. विनोद राय

    January 6, 2011 at 8:39 am

    भास्‍कर वाले पैसे के लालच में अंधे हो गए हैं। पहले टाटा राडिया से वसूली कर ली। अब अपने ही खिलाफ विज्ञापन छापकर पैसे कमा लिए। मार्केटिंग के आदमियों को भनक ही नहीं लगी कल क्‍या होने वाला है। कल्‍पेश याज्ञनिक तो अपने को दुनिया का सुपर एडिटर और मालिकों को बटर लगाने में निपुण मानता है, कहां गई सारी होशियारी।

  42. dixit Monu

    February 2, 2011 at 6:47 am

    maja aa gya

  43. sonipat jha

    February 16, 2011 at 7:43 am

    THIS BOOKS IS VERY NICE AND VERY KNOWLEDGE MENT I AM SATISFY YOUR BOOK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...