तमिलनाडु में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एम करुणानिधि से संबंधित एक लेख प्रकाशित करने पर तमिल पत्रिका जूनियर विकातन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. इस लेख में तमिलनाडु के बारे में कई बातें लिखी गई हैं, कई आरोप लगाए गए हैं. जिससे नाराज होकर सरकार ने यह मामला दर्ज कराया गया है. लेख लिखने वाले लेखक, पत्रिका के संपादक तथा मुद्रक एवं प्रकाशक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसकी सुनवाई कोर्ट में 10 जनवरी को होगी.











