भड़ास को मिली जानकारी सही है। नईदुनिया प्रबंधन को मैंने इस्तीफे का नोटिस भेज दिया है। वह पूरी तरह व्यक्तिगत है। पिछले कुछ दिनों से भड़ास पर भड़ास निकालने का सिलसिला चल रहा है। यह उचित नहीं है। दोनों पक्ष के विचारों को ठीक नहीं माना जाना चाहिए। अब यह सिलसिला थम जाएगा। जिन्होंनें भी यह अपराध किया है, हे प्रभु उन सब को माफ करना उन्हें पता नहीं कि वे क्या अपराध कर रहे हैं।
वैसे हमेशा संस्था बड़ी होती है, व्यक्ति आते जाते रहते हैं। उस पर नईदुनिया जैसे महान संस्थान के साथ जुड़ना गौरव की बात है। नईदुनिया ने मेरा सम्मान ही बढ़ाया है। ऐसा भी संभव है कि जो मेरी नजर में सही था, वह संस्थान को गलत लगा होगा इसीलिए मेरा तबादला किया गया। अभी मैं नोटिस पीरियड में चल रहा हूं।











