Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अधकचरा ज्ञान वाली पीढ़ी कर रही पत्रकारिता का संचालन

आयोजन: वैश्विक युग में मीडिया विषय पर संगोष्‍ठी : जर्नलिस्ट्स यूनियन आफ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा वैश्विक युग में मीडिया विषय पर भोपाल में आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार व नवदुनिया के संपादक गिरीश उपाध्याय ने कहा कि अधकचरा ज्ञान वाली पीढ़ी पत्रकारिता को संचालित कर रही है इस कारण समस्याओं को बढ़ावा मिल रहा है। बिना पुष्टि किये आंख बंद कर समाचार देने की मनोवृत्ति में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि आपसी ज्ञान बांटने से पत्रकारिता समृद्ध हो जायेगी, इसके लिये अधिक चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

आयोजन: वैश्विक युग में मीडिया विषय पर संगोष्‍ठी : जर्नलिस्ट्स यूनियन आफ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा वैश्विक युग में मीडिया विषय पर भोपाल में आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार व नवदुनिया के संपादक गिरीश उपाध्याय ने कहा कि अधकचरा ज्ञान वाली पीढ़ी पत्रकारिता को संचालित कर रही है इस कारण समस्याओं को बढ़ावा मिल रहा है। बिना पुष्टि किये आंख बंद कर समाचार देने की मनोवृत्ति में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि आपसी ज्ञान बांटने से पत्रकारिता समृद्ध हो जायेगी, इसके लिये अधिक चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता की शिक्षा के बाद भी पत्रकार का अनुभव अधिक मायने रखता है। संस्थानों का संचालन अधकचरे ज्ञान वाले पत्रकारों के हाथों में आ गया है जिससे पत्रकारिता का प्रभाव कम हुआ है। उन्होंने कहा कि समय के साथ हमें बदलाव तो लाना होगा लेकिन इसमें बहने की बजाय सहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कम्पोजिंग के युग से फेसबुक के युग तक आ गये हैं, इसलिये व्यवहारिक बदलाव की अपेक्षा सभी पत्रकारों से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता त्याग के बजाय नौकरी हो गई है तो उसी प्रकार के परिणाम सामने आने लग गये हैं।

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता संस्थान के विभागध्यक्ष पुष्पेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि वैश्विक युग में मीडिया की चाल को लेकर अब कुहासा छंटने लग गया है, आने वाले दिनों में सब ठीक हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत की खासबात यह है कि यहां प्रिंट मीडिया का प्रभाव बरकरार है जबकि अमेरिका जैसे देश में प्रिंट मीडिया कमजोर हुआ है। पत्रकारिता में समाचार के प्रस्तुतितकरण पर अधिक ध्यान होता जा रहा है जबकि विषय वस्तु गौण होती जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने दौर इस भटकाव से सन्तुलित पत्रकारिता की ओर लौटेगा।

एनयूजे के उपाध्यक्ष रामभुवन सिंह कुशवाह ने कहा कि पश्चिमी समाचार पत्रों में बाजारवाद हावी है ऐसे में सत्तर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत ही दुनिया का नेतृत्व करेगा। जम्प के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि मीडिया में स्वच्छ छवि के पत्रकारों को निराशा का सामना नहीं करना पड़ता है क्योंकि बाहरी प्रभाव से हमारी संस्कृति ही हमें बचा ले जाती है। उन्‍होंने मध्यप्रदेश का उदाहारण देते हुये कहा कि मध्यप्रदेश पत्रकारिता की उर्वरा भूमि है, जिसने देश को मूर्धन्य पत्रकार दिये हैं। हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश की पत्रकारिता पर किसी भी प्रकार का कलंक नहीं लगा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि वक्ताओं का स्वागत प्रदेश इकाई के सचिव अतुल पुरोहित व भोपाल इकाई सचिव दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन डा. नवीन जोशी ने किया जबकि आभार जिला इकाई के अध्यक्ष प्रवाल सक्सेना ने व्‍यक्‍त किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravi shankar

    January 8, 2011 at 5:51 am

    grish upadyay jaise patkar jab yuwaoo ko is tarah kahte mile tab samajh lijiee ……………..is patkarita jagat me yuwaoo ke aane se bade bujrgoo ke man me khalbali hai …….bade bujurg kya aase aachi patkarta karte hai …..dainik jagrannoida ke editor ki tarah ya fir veer , prabhu ……..na jaine kaun kaun jaise log …………inse acchi to adhkhacre gyan ki patkarita ….gyani ban samaj wa desh ko to nahi bech rahe yuwa ….

  2. rajiv

    January 7, 2011 at 6:52 am

    adhkachra nahi, pura kachra kahen to behatar hoga.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...