मुद्रा मैक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इंद्रनील दत्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे मुद्रा रडार से जुड़े हुए थे तथा कंपनी के स्ट्रेटजी हेड थे. उन्होंने साकाल मीडिया ग्रुप में मार्केटिंग हेड के पोस्ट पर ज्वाइन किया है. वे साकाल की ब्रांडिंग को मजबूत करेंगे.
इंद्रनील ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन कंपनी एफसीबी उल्का, मुंबई के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में की थी. इसके बाद क्लेरियन एडवरटाइजिंग सर्विस, मुंबई के साथ मीडिया सुपरवाइजर, प्लानिंग के रूप में जुड़ गए. उन्होंने मुंबई और कोलकाता के कई कंपनियों को वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दीं. अपने 22 साल के करियर में वे विदेशी कंपनियों के साथ भी जुड़े रहे.











