जयपुर से सूचना है कि आशीष मेहता ने डीएनए अखबार से इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है. वे टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ नई पारी शुरू करेंगे. डीएनए से ही वीरसेन के भी जाने की सूचना है. वे जल्द ही समाचार एजेंसी रायटर में काम करने लगेंगे. दोनों पत्रकार इसी महीने पाला बदलेंगे.
जमशेदपुर में विश्वजीत भटट को चार दिनों के लिए फोर्स लीव पर भेज दिया गया है. वे बिना सूचना दिए आफिस नहीं आ रहे थे. उनके खिलाफ दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक जितेन्द्र शुक्ला ने अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई की है. विश्वजीत सिटी रिर्पोटिंग से जुडे हैं.
जमशेदपुर से ही एक अन्य सूचना के मुताबिक प्रभात खबर से अज्जू ने नाता तोड़ लिया है. वे प्रभात खबर के लिए आदित्यपुर से रिपोर्टिंग करते थे. बताया जाता है कि बाइलाइन दिए जाने के एक विवाद को तूल देकर अज्जू ने प्रभात खबर से इस्तीफा दे दिया.











