Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

विधायक हत्‍याकांड : नवलेश को न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया

पूर्णिया के विधायक राजकिशोर केशरी की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार किए पत्रकार नवलेश पाठक को पुलिस ने अदालत में पेश किया. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पाठक को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद पूरे बिहार में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है. कई संगठनों ने हत्‍याकांड की सीबीआई जांच की मांग शुरू कर दिया हैं.

पूर्णिया के विधायक राजकिशोर केशरी की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार किए पत्रकार नवलेश पाठक को पुलिस ने अदालत में पेश किया. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पाठक को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद पूरे बिहार में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है. कई संगठनों ने हत्‍याकांड की सीबीआई जांच की मांग शुरू कर दिया हैं.

आरोपी बनाए गए नवलेश को भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच पूर्णिया के सीजेएम डीएल प्रसाद के न्‍यायालय में पेश किया गया. इस दौरान कोर्ट के आसपास काफी गहमागहमी रही. मजिस्‍ट्रेट ने पुलिस पक्ष के अधिवक्‍ता की दलील सुनने के बाद नवलेश को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

आदेश के बाद पूर्णिया में राजनीति गरम हो गई है. कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद रंजीता रंजन, उनकी सास शांतिप्रिया भी नवलेश पाठक के पक्ष में खड़ी हो गई हैं. रंजीता रंजन ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. दोनों लोगों का कहना है कि विधायक की हत्‍या दुखद है किन्‍तु इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके.

उल्‍लेखनीय है कि एक महिला रूपम पाठक ने विधायक की चाकू मारकर हत्‍या कर दी थी. रूपम को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था. रूपम ने आरोप लगाया था कि विधायक ने उसका यौन शोषण किया था. विधायक के भतीजे सुदीप केशरी के बयान के बाद रूपम के अलावा पत्रकार नवलेश को भी आरोपी बनाया गया है. रूपम को पहले ही न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    January 10, 2011 at 5:01 pm

    बलात्कारी विधायक केसरी के भतीजे ने एफ़ आइआर में खडयंत्र का अभियोग लगाया है । १२० बी । यह लिखा है की हत्या के समय जिस वैन से रुपम पाठक आइ थी , उसी वैन में नवलेश भी बैठे हुये थें। पुर्णिया का एसपी हसनैन है, वह कमिना बोलता है की रुपम के साथ नवलेश के फ़ोन की बातचीत का रेकार्ड है। मेरा नेट ८ दिनो से खराब था। हो सकता है , मैं कल उस कमीने एसपी से कुछ सवाल पुछू , मेरी भी गिरफ़्तारी हो सकती है , क्योंकि जैसे हीं कोई आफ़िसर एंठता है, मैं उन कमीनो को उनकी हीं जबान में जबाब देता हूं। ठंढ ज्यादा है, जेल में कष्ट होगा , इसी लिये अभी दो-तीन दिन खामोष हूं। दुसरा इस यशवंत को अन्याय के खिलाफ़ लडने वाला समझता हूं , इसलिये चाहूंगा की यह कमसे कम आवाज उठाये , अगर कुछ गलत हो मेरे साथ। नही भी उठायेगा तभी भी ्मैं लडुंगा । हां कमिने पत्रकारों का कोपभाजन बनना पड सकता है ,शायद .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...