: महिला रिपोर्टर के साथ रांची से लौट रहे थे : महिला रिपोर्टर को हल्की चोटें : हादसे के बाद जमशेदपुर में कई तरह की चर्चाएं : जमशेदपुर से सूचना है कि दैनिक भास्कर के सिटी चीफ विनय पूर्ति और रिपोर्टर शालिनी पांडेय कल देर रात सड़क हादसे में जख्मी हो गए. विनय पूर्ति को गंभीर चोटें आयी हैं. उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला पत्रकार को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है.
सूत्रों का कहना है कि सिटी चीफ बिनय पूर्ति और एक महिला पत्रकार रांची से लौट रहे थे. दोनों का शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश था. रात करीब दो बजे स्टेशन चौक से आगे कार पेड़ से जा टकराई. दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. दुर्घटना के बाद पुलिस के साथ कई पत्रकारों ने मौके पर पहुंचकर कार के भीतर बुरी तरह फंसे विनय पूर्ति और महिला पत्रकार को बाहर निकाला. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. विनय पूर्ति को ज्यादा और महिला पत्रकार को हल्की चोटें आयी हैं.












माडरेटर
January 13, 2011 at 3:28 am
कमेंट करने वालों की घटिया मानसिकता को देखते हुए सारे कमेंट्स को अनपब्लिश किया जा रहा है.
माडरेटर
भड़ास4मीडिया
vijay
January 9, 2011 at 6:59 pm
kya mahila ki jagah oi male hota to bhi KAI TARAH i chaaye hoti?