: प्रादेशिक प्रभारी के पद पर कार्यरत थे : सहायक प्रादेशिक प्रभारी उदय खवाड़े भी चल रहे छुट्टी पर : प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर के प्रादेशिक प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि वे यहां एडजस्ट नहीं कर पा रहे थे. वे कई दिनों से वे छुट्टी पर चल रहे थे. चर्चा है कि वे भास्कर, लुधियाना वापस लौट रहे हैं. उधर पहले सिटी चीफ रहे और बाद में सहायक प्रादेशिक प्रभारी बनाए गए उदय खवाड़े भी छुट्टी पर चल रहे हैं.
उनके बारे में कई लोग कयास लगा रहे थे कि उन्होंने भी शायद प्रबंधन को नोटिस दे दिया है लेकिन उदय ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में नोटिस दिए जाने की कयासों का खंडन किया. उन्होंने बताया कि वे निजी कारणों से मुंबई जा रहे हैं और जल्द ही आफिस ज्वाइन करेंगे. एक अन्य सूचना के मुताबिक मोतिहारी में कुछ दिन पूर्व प्रभात खबर के पटना संपादक सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ऐसा मोतिहारी में एक चीनी मिल में अनियमितता के खिलाफ सिरीज के प्रकाशन के कारण हुआ. उधर, मोतिहारी आफिस में आनंद मूर्ति को नए सदस्य के बतौर भेजा गया है. प्रभात खबर, मोतिहारी के ब्यूरो प्रभारी कुणाल ने भड़ास4मीडिया को सूचित किया कि वे बतौर ब्यूरो चीफ प्रभात खबर को नई उंचाई प्रदान करने के लिए जी-जान से कार्यरत हैं, उनको लेकर कुछ अफवाहें शरारती तत्वों ने उड़ाई हैं.
एक अन्य जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान, दिल्ली में बिजनेस डेस्क पर कार्यरत सर्वेश कुमार ने इस्तीफा देकर अमर उजाला, चंड़ीगढ़ ज्वाइन करने की तैयारी कर ली है.
भड़ास4मीडिया के पास प्रेषित एक मेल पर आधारित. अगर उल्लखित तथ्यों में कमी-बेसी हो तो उसको करेक्ट नीचे दिए गए कमेंट बाक्स में अपनी बात कहकर कराया जा सकता है.











