हमार टीवी से आई एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि इस भोजपुरी न्यूज चैनल की कमान युवा हाथों में सौंप दी गई है. अबसे चैनल हेड की जिम्मेदारी अंशुमान आनंद और डिप्टी चैनल हेड की जिम्मेदारी पंकज कुमार निभाएंगे. ये दोनों काफी पहले से हमार टीवी में काम कर रहे हैं. उदय चंद्र के जाने के बाद चैनल हेड के लिए प्रबंधन की बातचीत बाहर के कई लोगों से हुई लेकिन किसी से बात बनी नहीं. बाद में तय किया गया कि हमार टीवी फिलहाल जिन हाथों में है, कमान उन्हीं के हाथों में रहे तो ज्यादा बेहतर होगा.
अगर कोई नया व्यक्ति आता है तो उसे व्यवस्था से सामंजस्य स्थापित करने में ही काफी समय लग जाएगा. इसलिए नए साल की शुरुआत में पॉजिटिव ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह के आदेश से आधिकारिक रूप से इन दोनों लोगों की पदोन्नति कर दी गई. अंशुमान आनंद के पास देश के कई प्रमुख न्यूज चैनलों में काम करने का 11 साल का अनुभव है. पंकज कुमार भी काफी परिपक्व और जमीन से जुड़े पत्रकार हैं और उनके पास भी कई बड़े चैनलों का अनुभव है.












vikash
January 12, 2011 at 6:55 am
Pankaj je ko dheron badhayee…
vikas raj tiwari
January 11, 2011 at 4:57 pm
Many many congratulation to anshuman sir and pankaj bhaiya.. the way you both are working is really a great work. Now Hamar t.v. is in youth hand . it will made a history in positive direction.
ददन कुमार
January 10, 2011 at 7:52 pm
अंशुमान सर अउर पंकज सर रउआ दुनो आदमी के पदोन्नति खातिर बहुत सारा बधाई …
इ सुन के बहुत खुशी भइल की हमार टीवी के कमान रउआ दूनो आदमी के हाथ में बा … अब हम उम्मीद कर रहल बानी की हमार टीवी दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करी … आ हमार टीवी मीडिया जगत में इतिहास रचे में कामयाब जरूर होई …. काहे कि हमार टीवी के कमान अब मजबूत हाथ में बा…
Nawneet singh
January 10, 2011 at 10:03 am
पंकज भैया और अंशुमान शर को बहुत बहुत बधाई…सच में आप दोनो इसके काबिल थे…. चैनल के बुरे समय में आप दोनो जिस तरह से नल-नील का उदहारण पेश किया..वह किसी से छिपा नहीं है…अरे ये सब तो आप दोनो के लिये हुआ…पर हम सब को फिर मुर्गा पार्टी कब मिल रहा है…. दूबारा एक बार फिर आप दोनो को नवनीत के तरफ से बहुत बहुत बधाई…..
Alok Ranjan
January 10, 2011 at 8:12 am
pankaj bhai uraf doctor sahab khub badhai ho boss masti hai ab to aap cha gye guru party kab de rhe hai boss
AAKASH
January 10, 2011 at 7:16 am
अंशुमान सर और पंकज भाइया को बधाई. अब पार्टी मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाए
AAKASH
January 10, 2011 at 7:20 am
अंशुमान सर अउर पंकज भईया के लख लख बधाई…… अब पार्टी और हो जाइ त सोने पर सुहागा हो जाइ….
कुमार प्रदीप
January 9, 2011 at 6:11 pm
बहुत बहुत बधाइयां….
बहुत खुशी हुई यह सुनकर…आप लोगो कि मेहनत और आपसी भाईचारा का ही नतीजा है कि आज आप लोग इतनी बड़ी बुलंदी पर आ पहुंचे हैं…लेकिन भाई उपर तो पहुंच गये है…बाकि आप लोग आपसी राजनीति में मत पडना…क्योकि हमार टीवी में राजनीति करने वाला क्या हश्र हुआ..सर्वविदित है…
मुझे दुश्यन्त कुमार कि एक पंक्ति हैं….
कौन कहता है आसंमा में सुराक नही होता है..
जरा तबीयत से पत्थर तो उछालो यारों…..
पुन आप दोनो भाइयो को बहुत बहुत साधुवाद…