Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चैनल वही जो सरकारी गुण गाए

दुल्हन वही जो पिया मन भाए की तर्ज पर पंजाब में खबरें वहीं जो सरकार मन भाए चल रहा है। राज्य में केबल के माध्यम से कौन सा खबरिया चैनल आए और कौन सा गायब रहे, इसके बाकायदा निर्देश जारी किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों से ऐसे आरोप लगाए जाते रहे हैं। आरोप यह भी कि यह नियंत्रण कोई और नहीं लगाता बल्कि सत्तापक्ष में बैठे लोग ही इसे अंजाम दे रहे हैं। पंजाब में निजी परिवहन की तरह केबल नेटवर्क पर भी नियंत्रण हो गया है।

दुल्हन वही जो पिया मन भाए की तर्ज पर पंजाब में खबरें वहीं जो सरकार मन भाए चल रहा है। राज्य में केबल के माध्यम से कौन सा खबरिया चैनल आए और कौन सा गायब रहे, इसके बाकायदा निर्देश जारी किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों से ऐसे आरोप लगाए जाते रहे हैं। आरोप यह भी कि यह नियंत्रण कोई और नहीं लगाता बल्कि सत्तापक्ष में बैठे लोग ही इसे अंजाम दे रहे हैं। पंजाब में निजी परिवहन की तरह केबल नेटवर्क पर भी नियंत्रण हो गया है।

ऐसा नहीं है कि अकाली-भाजपा सरकार के दौर में ही ऐसा हो रहा है और खास वर्ग ऐसा करा रहा है। कांग्रेस के राज में भी वही चैनल ज्यादा नजर आते थे जो सरकार का गुणगान करते थे। सत्ता

कंवर संधु

कंवर संधु

बदली तो निष्ठा बदल गई और चैनल भी। यानी चैनल वही सरकार कहे अनुसार चले और वही खबरें दिखाएं जो उसके मन भाए। पंजाब में निजी परिवहन और केबल नेटवर्क को लेकर सरकार की आलोचनाएं भी होती रही हैं लेकिन बावजूद इसके कुछ नहीं हुआ है।

पहली बार देश के नामी पत्रकार कंवर संधु ने केबल के अपरोक्ष नियंत्रण को हटाने के लिए आवाज बुलंद की है। इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस और हिंदुस्तान टाइम्स के माध्यम से अपनी पहचान बना चुके कंवर संधु सेटेलाइट चेनल डे-नाइट के प्रबंध संपादक हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी को उन्होंने इस बाबत चिट्ठी लिखी थी जिसके जवाब में सोनी ने पंजाब के मुख्य सचिव को इस बाबत कार्रवाई के लिए कहा था।

संधु का आरोप है कि मुख्य सचिव ने इस दिशा में कुछ नहीं किया है। संधु की यह पीड़ा अपने चैनल के संदर्भ में हो सकती है कि उसे ठीक से चलने नहीं दिया जाता, लेकिन प्रदेश में और भी लोगों को यही दिक्कत रही है। संधु ने बाकायदा पत्रकार सम्मेलन में केबल नेटवर्क पर एक वर्ग के नियंत्रण की बात कही। यह कौन है सभी जानते हैं। अब समय आ  गया है कि मीडिया को अपने हिसाब से चलाने वालों को बेनकाब किया जाना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. robin singh

    January 16, 2011 at 2:28 pm

    It is so funny. When Sandhu was editor of Hindustan Times, he never raised voice against Punjab Today which was Congress mouthpiece while others suffered. It is a common knowledge that cable operators charge crores to air a channel since bandwwidth is limited. Demand and TRPs also play a major role… how would a cable operator air 550 channels when the technology allows airing only 90 channels? Except the owners of Day & Night, who else is bothered about this channel being on air or not? Its so funny when you want to watch Punjabi, bulletins are in English, when you want English they are in Hindi. Sandhu should stop cribbing and realise market realities. Political parties or groups can no longer control airwaves. DTH is national and not controlled by state governemnts. Why is he not trying to get on to DTH? Perhaps they are also asking for crores.. Neither central government nor state govt can help Mr Sandhu in this. And under which rule or guideline is he asking for justice?

  2. ratan singh

    January 14, 2011 at 4:16 am

    Kanwar Sandhu, suna hai koi samjhota ho gaya hai. day and night channel ko aab koi dikkat nahi aaygi? kya yah sach hai? agar han to yah galat hoga kya aap apne channel ke leye hi sab kuch ker rehe the ya phir media per hue hamle ke liye? aap to esse nahi the. aap iss bare mai sapstikarn den taki hum log jan seke.agar baat thik hai to phir koi sun and moon channel per aanch aayegi.

  3. mahandra singh

    January 13, 2011 at 3:08 pm

    punjab mai yah hota hi hai. jab congress ki sarkar thi to kuch channel walo ki chandi hoti thi jabki akali samarthk loge ke channel malik rote the. dekhna mai aaya hai hai ki iss bar aati ho gai hai. sukhbir badal cablenetwork ko apne kabje mai rekhe hue hai. day and night channel ko rokne ka eek karan manpreet badal ki news ko dikhna hai. aab kanwar sandhu ka kere unhe wo news hi dikhni hai jo log dekhna chah rehe hain. satelight channel ko iss terah se rokna galat hai. yah media per hamla hai. kanwar sandhu ke saat eek karwan banega bus time ki baat hai.

  4. patrakar

    January 11, 2011 at 8:21 am

    मध्यप्रदेश में भी यही हो रहा है. शिवराज सिंह और रमण सिंह की जय जयकार चल रही है. मुकेश कुमार ने जिस सहारा चैनल की इज़्ज़त मशक्कत से बनाई थी अब वहाँ पैसे के लिए शादी के लाइव तक चल रहे हैं. किसी भी मंत्री के खानदान में शादी हो तो नोएडा से 5 – 5 लोग कदम चूमते आ जाते हैं. कमल नाथ, ज्योतिरादित्य, कांतिलाल भूरिया छींक भी दे तो ब्रेकिंग न्यूज़ बना दी जाती है, इसी कारण टी आर पी में तीसरी जगह बमुश्किल मिल पाई.

  5. fateh singh

    January 11, 2011 at 6:44 am

    jab karobar rukega to koi bhi bolega. jab tak kanwar sandhu newspaper mai the jayna nahi bole aab apane channel ko roka jane laga to aage aa gye hai lakin himmat ki daad deni hoti aaye to sahi varna kuch to dubke bethe hain. sandhu ji aap lage rehe aaapke sath kafi log jurne wale hain.

  6. sanjiv

    January 11, 2011 at 4:52 am

    Billy ke gale mein ghanti bandhe kon…..agar koi bandhne wala mil jaye to uske samarthan mein utre kon
    ye dard un logon ko hota hai jinhen stariya samachar channel chlana hota hai …….lekin vidambna dekhiye aise channel ungliyon par gine ja sakte hain. Bhedbhaav ke khilaf uthai awaaz ke liye sandhu ji ko shubhkamnayen.

  7. Krishna nand

    January 10, 2011 at 1:52 pm

    कंवर साहब इस लड़ाई में मैं आपके साथ हूं। मैं पिछले 16 वर्षों से मीडिया में हूं तथा पिछले छह व र्षों से एक चैनल में बतौर ब्यूरो प्रभारी हिमाचल प्रदेश में कार्यरत था। मैंने केबल आपरेटरों से लंबी लड़ाई लड़ी किंतु आज राजनेताओं की अलोकतांत्रिक सोच के कारण उत्तरी भारत में अवैध मीडिया का प्रचलन बढ़ गया है। केबल माफिया नेताओं के संरक्षण में अवैध मीडिया का धंधा बेखौफ चला रहा है और हमारी व्यवस्था में इस देशद्रोही कृत्य के निवारण के लिए कोई स्थान नहीं है। संधू जी आपसे सिर्फ एक विनती है कि आप इस लड़ाई को बेखौफ लड़ें किंतु कांग्रेस की झोली में कदापि न जाएं क्योंकि आपके ऐसा करते ही मीडिया की गरिमा पूरी तरह मिट जाएगी। ऐसी चर्चा है कि आप कांग्रेस के इशारे पर यह लड़ाई लड़ रहे हैं। दूसरा डे एण्ड नाईट चैनल को सिर्फ एक ही भा षा का चैनल रहने दें इसे खिचड़ी न बनाएं क्योंकि आपके ऐसा करने से इस चैनल का दर्शक वर्ग न हिंदी रह गया है न अंग्रेजी और न पंजाबी सिर्फ वही आपके द र्शक आपको देखते हैं जिन्हें आप चरचाओं में शामिल करते हैं। वह भी सिर्फ उसी दिन जिस दिन उनका कार्यक्रम प्रसारित होना होता है। भारी भरकम टीम से भी कोई फायदा वर्तमान स्टाफ से चैाथाई स्टाॅफ से आप इससे 10 गुना बेहतर चैनल चला सकते हैं। बिन मांगी सलाह के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
    Krishna nand
    8091121081
    Chandigarh

  8. ankur

    January 10, 2011 at 4:31 am

    kanwar sandhu ji kabhi vivad mai nahi perhte. yah mudda uthaker unhone eek nai behas shru ker di hai dekhna hai ki media ke kitne bahadur log unke sath aate hain. abhi nahi to congress ki sarkar aane per sabhi esse log samne aane legenge.sandhu patrkirta mai karamyogi ki terah hai. unki muhim rang layegi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...