पूर्णिया विधायक राजकिशोर केशरी हत्याकांड में एक पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में डेहरी प्रेस क्लब के सदस्यों ने अनुमंडल कार्यालय पर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया. धरने में पत्रकार नवलेश पाठक को फर्जी फंसाने का आरोप लगाया गया तथा उनकी रिहाई की मांग की गई.
धरने को संबोधित करते हुए तूफ़ान पत्रिका के संपादक गया प्रसाद ने कहा की पूर्णिया विधायक एवं रूपम पाठक प्रसंग के बारे में सरकार या पुलिस अधिकारियों से कुछ भी छिपा नहीं है किन्तु इस प्रकरण को समाचार पत्र में जगह देने के कारण नवलेश पाठक की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई है. धरना में पत्रकारों ने श्री पाठक की अविलम्ब रिहाई, गिरफ्तार करने वाले अधिकारिओं पर कार्रवाई की मांग की. पत्रकारों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर राज्य भर में चरणबद्ध आन्दोलन चलाया जाएगा. इसके तहत मंगलवार को सड़क मार्च किया जाएगा.
धरने को पत्रकार ओमप्रकाश पाण्डेय (प्रभात खबर ), राजेश कुमार (प्रभात खबर ), कमलेश सिंह (दैनिक जागरण), रवि कुमार (पी7 न्यूज़), विकास चन्दन (जी न्यूज़), अखिलेश हीरो (दी न्यूज़), वारिस अली (कौमी तंजीम), तस्लीम उल हक (जागरण), नसीम अहमद (उर्दू संगम), संतोष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), संतोष सिंह (फोटोग्राफर जागरण), अजय कुमार (हिन्दुस्तान), संजय कुमार (रफ़्तार), तारिक महमूद (टाइम्स नाउ) आदि ने संबोधित किया.












Dr. Vishnu Rajgadia
January 10, 2011 at 12:57 pm
I am surprised on the silence of Media in Bihar on the arresting of a Journalist.