इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र समूह में प्रोसेस विभाग के किशन सिंह राणा और प्रूफ रीडिंग विभाग के जवाहर लाल तिवारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए. राणा और तिवारी क्रमश: 37 और 24 साल तक समूह को अपनी सेवाएं दीं.
नोएडा परिसर में हुए विदाई समारोह में संपादकीय विभाग, प्रशासनिक व कार्मिक विभाग के साथियों ने किशन सिंह राणा और जवाहर लाल तिवारी के व्यवहार और कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. साभार : जनसत्ता











