दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से अश्वनी कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां सर्कुलेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अश्वनी ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से की थी. इसके बाद वे आज समाज से डिप्टी मैनेजर के रूप में जुड़ गए. उन्होंने आज समाज को फरीदाबाद, गुडगांव, पलवल और चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद वे दुबारा भास्कर से जुड़ गए थे.











