सहारा समय से प्रशांत त्रिवेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे सहारा उत्तर प्रदेश से जुड़े थे तथा एंकरिंग करते थे, परन्तु कुछ समय पूर्व उन्हें प्रोग्रामिंग में भेज दिया गया था. उन्होंने अपनी नई पारी टीवी टुडे ग्रुप के चैनल तेज के साथ शुरू की है. संभावना है कि तेज में प्रशांत को एंकरिंग सौंपी जा सकती है. वे पिछले आठ साल से सहारा से जुड़े हुए थे.












devnath
January 13, 2011 at 9:47 am
आवश्यकता हमारी
योग्यता आपकी
कलम की कद्र करना हर कोई नहीं जानता। अगर आपको लगता है कि आप लेखन क्षमता में माहिर हैं और अपनी लेखन कला से लोगों की समस्याओँ को और असरदार तरीके से उठा सकते हैं तो आप सच्चे रूप में कलम के सिपाही हैं और अमर भारती को ऐसे ही बेबाक कलमबीरों की जरूरत है। लिख तो हर कोई सकता है लेकिन असरदार लेखन हर किसी के बस की बात नहीं क्योंकि इसके लिए मन के साथ-साथ आत्मा में शुद्धता भी जरूरी है। अगर आप कर्मठ, योग्य और जोशीले हैं तो आपका स्वागत है। पत्रकारिता जगत में काफी चुनौतियां हैं। न जाने कितने ही पत्रकारों ने अपनी कलम से सच्चाई को उजागर कर समाज के लाखों लोगों की आंखों में उम्मीद की किरण जगाई है। इसके लिए कई बार उन्हें अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी है।
अगर आपको लगता है कि आपमें भी कुछ कर दिखाने का जज़्बा है तो आपकी सही मंजिल है अमर भारती क्योंकि हम समझते हैं आपकी अहमियत। हम जानते हैं कि एक सच्चा लेखनबीर उन तमाम लोगों की उम्मीद है जो आम जनता और सत्ता में बैठे नुमांइदों के बीच एक स्रोत का काम करता है ताकि सत्तापक्ष आम जनता से जुड़ी हर हकीकत को जान सके और उनकी समस्याओँ का निवारण कर सकें। आइये और अपनी लेखनी को दीजिए धार… ताकि उम्मीदें हो साकार… और देश को मिले एक सच्चा पत्रकार।
अमर भारती… एक उम्मीद…
देवनाथ
समाचार संपादक
मोबाइल- 9311332688