Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज24 के लिए पार्टी टाइम, स्टार न्यूज का बुरा वक्त

टीवी और टीआरपी (14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2008 तक)

इस हफ्ते न्यूज24 की दसों उंगलियां घी में है। वह न सिर्फ समय से काफी आगे निकल चुका है बल्कि एनडीटीवी इंडिया की बराबरी करने लगा है। इस हफ्ते न्यूज24 के खाते में कुल 6.2 फीसदी मार्केट शेयर है। एनडीटीवी ने पिछले हफ्ते के मुकाबले केवल 0.1 अंक ही खोए हैं लेकिन न्यूज24 की 1.2 की छलांग से अब एनडीटीवी इंडिया की गद्दी हिलने लगी है। इस हफ्ते अगर किसी ने सबसे ज्यादा गेन किया है तो वो न्यूज24 ही है। कहा जा सकता है कि इस सफलता के बहाने न्यूज24 वाले इस हफ्ते न्यू इयर के मौके पर जमकर पार्टी कर सकते हैं। पिछले हफ्ते बराबरी पर रहे जी न्यूज और आईबीएन7 में से जी न्यूज इस बार बहुत मामली अंकों से आगे निकलने में कामयाब हो गया है।

मजेदार यह है कि जी न्यूज और आईबीएन7 दोनों ने ही अंक खोए हैं लेकिन आईबीएन7 को नुकसान ज्यादा होने से जी आगे निकलने में सफल हुआ है। उधर, पिछले हफ्ते बराबरी पर रहे डीडी और इंडिया न्यूज में से डीडी ने मामूली 0.1 के अंतर से इंडिया न्यूज को पीछे छोड़ दिया है।

इस हफ्ते टाप-6 के सभी चैनलों में केवल इंडिया टीवी ऐसा रहा जिसने गेन किया है वरना सभी को कम या ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। सबसे बुरी स्थिति स्टार न्यूज की बनती जा रही है। उसे कुल 1.1 की गिरावट झेलनी पड़ी है और वह इंडिया टीवी से अच्छा खासा पिछड़ चुका है। देखना है, स्टार न्यूज की टीम साल के अंतिम हफ्तों की रेटिंग में फिर से नंबर दो की पोजीशन ला पाती है या इंडिया टीवी से पिटते हुए ही नए साल में प्रवेश करने को मजबूर होती है। लाइव इंडिया इन दिनों लगातार गिरता जा रहा है। कभी डीडी और इंडिया न्यूज से आगे रहने वाला यह न्यूज चैनल दो हफ्तों से बिलकुल आखिरी पायदान पर अटका हुआ है। 

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक– 19.0, इंडिया टीवी– 17.8, स्टार न्यूज– 14.5, जी न्यूज– 9.6, आईबीएन7– 9.3, एनडीटीवी– 6.2, न्यूज24– 6.2, समय– 5.9, तेज– 4.4, डीडी– 3.2, इंडिया न्यूज– 3.1, लाइव इंडिया– 1.4

(समयावधि: 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2008, टीजी-सीएस: 15+)

पिछले पांच हफ्तों में किस न्यूज चैनलों की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...