हिन्दुस्तान के पंजाब एवं हरियाणा के ब्यूरो प्रमुख संजीव शुक्ल ने संस्थान को बॉय कर दिया है. दैनिक आज समाज से सीनियर एसोसिएट एडिटर के रूप में उन्होंने अपनी नई पारी शुरू की है. वह बीते 27 सालों से हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में हिन्दुस्तान को अपनी सेवाएं दीं. संजीव आज समाज के अंबाला आफिस में बैठेंगे.
संजीव ने अपने करियर की शुरुआत 1979 में दैनिक जागरण, लखनऊ से की थी. 1984 तक वह जागरण में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे. उन्होंने 1984 में हिन्दुस्तान, मेरठ में बतौर स्टाफ रिपोर्टर ज्वाइन किया था. यहां से उन्हें स्टेट करेस्पांडेंट के तौर पर भोपाल भेजा गया. भोपाल से उन्हें हिमाचल के स्टेट करेस्पांडेंट के तौर पर शिमला भेज दिया गया. 1991 में प्रमुख संवाददाता के पद पर प्रोन्नत होने के बाद संजीव चंडीगढ़ भेजे गए, उन्हें हरियाणा का ब्यूरो प्रमुख बनाया गया.
इसके बाद जब वे विशेष संवाददाता के पद पर प्रोन्नत हुए तो उन्हें पंजाब और हरियाणा दोनों के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई. चंडीगढ़ से हिन्दुस्तान संस्करण बंद होने के बाद उन्हें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के प्रमुख का जिम्मा सौंपा गया था.












somveer sharma aaj samaj bhiwani
January 17, 2011 at 12:51 pm
sir badhai ho
somveer sharma bhiwani aaj samaj
January 16, 2011 at 11:51 am
badhai ho sir
Dadhibal Yadav
January 15, 2011 at 1:39 pm
Shukla Ji, Nai Paari ke liye hardik badhai.
yogesh bhawra, jaipur
January 14, 2011 at 5:07 am
congrutulations, sanjeev ji, I think it is big achivement of aaj samaj and for you it is a new opportunity. now I am in jaipur, earlier with haryana samvaad, amar ujala chandigarh and haribhoomi. bhadai ho apko nai pari ke liye. yogesh bhawra.
sudhir pandey
January 13, 2011 at 5:35 pm
good sanjeev babu lage raho
Ajay Shukla
January 13, 2011 at 12:26 pm
बधाई हो संजीव जी