एचटी ग्रुप और वाल स्ट्रीट जर्नल के ज्वाइंट वेंचर अंग्रेजी बिजनेस अखबार ‘मिंट’ की संपादकीय टीम में कई बदलाव हुए हैं। राजू नरीसेट्टी अब इसके एडीटर नहीं रहेंगे। वे अमेरिका से आए थे और वहीं वापस लौट रहे हैं। एचटी मीडिया से उनका जुड़ाव संपादकीय सलाहकार निदेशक के रूप में बना रहेगा। मिंट के मैनेजिंग एडीटर आर सुकुमार अब एडीटर का काम देखेंगे और निरंजन राजाध्यक्ष सुकुमार की जगह लेंगे। ये बदलाव जनवरी से लागू होंगे। उल्लेखनीय है कि राजू मिंट से पहले वाल स्ट्रीट जर्नल में थे। वे वहां 13 वर्षों की लंबी पारी खेलने के बाद मिंट में आए। मिंट से जुड़ाव से पहले वे वाल स्ट्रीट जर्नल के यूरोपीय संस्करण के एडीटर के रूप में काम देख रहे थे।
प्रकाश शर्मा बने लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष
दैनिक भास्कर, उदयपुर के न्यूज एडीटर प्रकाश शर्मा को सर्वसम्मित से लेकसिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इससे पहले अध्यक्ष नारीश्वर राव हुआ करते थे।











