भास्कर ग्रुप के गुजरात से निकलने वाले दोपहर के अखबार डीबी गोल्ड से कई लोगों को बाहर किए जाने की खबर मिली है। सूत्रों के मुताबिक इस अखबार के अहमदाबाद आफिस से शौलिक गांधी, प्रणव उपाध्याय, छाया त्रिवेदी समेत तीन अन्य कनिष्ठ मीडियाकर्मियों पर गाज गिरा दी गई है तो सूरत में कोमल शाह और पूर्वी दलाल को कार्य मुक्त कर दिया गया है। इसी तरह बड़ौदा से आत्मन देसाई, बच्चूभाई शेख, त्रंबक भाई, गिरीश देसाई समेत कुल दो दर्जन लोगों को बाय बाय बोल दिया गया है। इस अखबार के सरकुलेशन, फाइनेंस आदि विभागों के लोगों की भी छंटनी की गई है। अहमदाबाद में फाइनेंस डिपार्टमेंट से स्नेहिल, हितेश आदि को बाहर किया गया है।
अमर उजाला, आगरा से चार लोग हटाए गए
सूचना है कि अमर उजाला, आगरा में छंटनी की गाज संपादकीय विभाग के चार लोगों पर गिरी है। इनमें दो सब एडीटर हैं- प्रियंका शर्मा और मनीषा ठाकुर। गौरव मिश्रा और संदीप द्विवेदी प्रशिक्षु उपसंपादक हैं।











