कटक स्थित रेवेंशा विश्वविद्यालय में रिपोर्टिंग कर रहे मीडियाकर्मियों की पिटाई व कैमरा तोड़े जाने के मामले में आखिरकार कमिशनरेट पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र संघ के अध्यक्ष हरिशंकर राउत को गिरफ्तार कर लिया. कमिशनरेट पुलिस पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही थी. पत्रकारों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना दिया था और पुलिस की रिपोर्टिंग न करने की धमकी दी थी. इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.
उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को कटक के रेवेंशा विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों व आफगानी छात्रों के बीच झड़प की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों पर छात्रों ने हमला कर दिया था. इस हमले में तीन पत्रकार घायल हो गये थे. मीडियाकर्मियों के कैमरे व बूम तोड़ दिए गए थे. घायल होने वाले पत्रकारों में कनक टीवी के रिपोर्टर विकास मोहंती, देवी प्रसन्न खुंटिया व कैमरामैन राजकुमार शामिल थे. बाद में पत्रकारों ने स्थानीय मालगोदाम थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष हरिशंकर राउत व अन्य छात्रों को नामजद किया था.
कटक से समन्वय की रिपोर्ट.












sibananda Dash
January 17, 2011 at 3:39 am
bikash sir, first you change your body…structure…a reporter shoud have sound health, so that incase of emerengecy he can run away..from problem area…
dhirendra pratap singh
January 16, 2011 at 3:54 pm
samanvay sir ko bhadas pr reporting karne ki shubhkamnaye
madan kumar tiwary
January 16, 2011 at 1:53 pm
्बापे पुत प्रतापे घोडा , ज्यादा न तो थोडा थोडा । मतलब बाप के लक्षण पर बेटा और सवार की वीरता पर घोडा चलता है । अधिकतर नेताओं के औलाद या जाहिल हीं छात्र संघो की राजनिती में है । कुछ अच्छे विश्वविद्याल्यों को छोडकर । जैसे डीयू, जे एन यू , अलीगढ वगैरह । इनसे अच्छाई की उम्मीद नही की जा सकती है ।
sivanand dash
January 22, 2011 at 5:40 am
its condemnable