लखीमपुर जिले से लौट रहे तीन युवकों ने फर्जी पत्रकार बन कर बहराइच जिले में वन ग्रामवासियों से उगाही का प्रयास किया. तीनों युवकों ने दबाव बना कर लकड़ी इकट्ठा कर रहे ग्रामीणों के हाथों से मोबाइल छीन ली. इसके बाद भाग निकले. सूचना मिलने पर चीता दस्ता ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. इन्हें लूट के मामले में जेल भेज दिया गया.
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले मदनलाल पाठक, निरंकार सिंह एवं एक अन्य युवक किसी काम से लखीमपुर गए थे. काम समाप्त कर जब ये तीनों वापस आ रहे थे तो इन्हें बिछिया ग्राम के समीप कुछ ग्रामीण लकड़ी इकट्ठा करते दिखे. तीनों ने अपने को एक पत्रिका का प्रभारी और पत्रकार बताते हुए लकड़ी बीन रहे ग्रामीणों को जेल भिजवाने की धमकी दी. इन्होंने ग्रामीणों से पैसे की मांग की. ग्रामीणों द्वारा पैसा न होने की बात कहने पर इन तीनों ने उनके हाथों से मोबाइल छीन लिया और भाग निकले.
इसकी जानकारी गांव में ही रहने वाले सरोज यादव को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना चीता मोबाइल टीम को दी. चीता पुलिस टीम ने युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद वे तीनों को लेकर सुजौली थाने आए. ग्रामीणों की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध और बरामदगी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया.












madan kumar tiwary
January 17, 2011 at 4:40 pm
वे तो फ़र्जी थें यहां तो असली पत्रकार रंगदारी और ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं ।