Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

श्वेता फिर आज तक में

Shwetaचर्चित एंकर श्वेता सिंह अब फिर आज तक चैनल पर दिखेंगी। उन्होंने बैग के न्यूज चैनल न्यूज-24 को बाय बाय बोल दिया है। आज तक से ही वे न्यूज-24 में गईं थीं और अब फिर से घर वापसी कर रही हैं। विश्वस्त सूत्रों की अगर मानें तो उन्होंने न्यूज-24 में अपनी सेवा खत्म करने के लिए अपनी तरफ से नोटिस दे दिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है। श्वेता सिंह न्यूज-24 में बतौर स्पोर्ट्स एडीटर कार्यरत थीं। सूत्रों के मुताबिक बैग के नए चैनल न्यूज-24 में श्वेता सिंह खुद को कंफर्टेबल फील नहीं कर रहीं थीं। 

उधर, आज तक प्रबंधन से श्वेता सिंह  लगातार संपर्क में बनी हुईं थीं। घर वापसी की बात उचित शर्तों पर तय होने के बाद श्वेता ने न्यूज-24 को बाय बाय कहना ही उचित समझा। उन्हें रोकने की भरपूर कोशिश न्यूज-24 में की गई पर उन्होंने अपना इरादा नहीं बदला। श्वेता सिंह का आज तक का पुराना कार्यकाल काफी लोकप्रिय रहा है। उनकी एंकरिंग के प्रशंसकों की एक लंबी जमात है। आज तक अपने इस चर्चित चेहरे को घर वापस लाकर एक बड़ा झटका न्यूज-24 को दिया है।

उल्लेखनीय है कि न्यूज-24 के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद पहले आज तक में ही थे पर उन्हें वहां कुछ खास परिस्थितियों के चलते इस्तीफा देना पड़ा था। इस टीस का बदला लेने की कोशिश उन्होंने तब की जब उन्हें बैग के नए लांच होने वाले चैनल न्यूज-24 का न्यूज डायरेक्टर बनाया गया। तब उनका एक सूत्रीय कार्यक्रम आज तक के हर एक टीम मेंबर को तोड़कर न्यूज-24 में लाना था। इसमें वो कुछ हद तक सफल भी हुए पर आज तक अपने खास स्टाइल की वजह से चैनल रेटिंग में लगातार नंबर वन बना रहा। श्वेता सिंह की घर वापसी न्यूज-24 के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि श्वेता इस चैनल की स्टार एंकर मानी जाती थीं।

(आपको अगर इस रिपोर्ट पर कुछ कहना है तो [email protected] या [email protected] पर मेल कर सकते हैं।)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...