Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

वरिष्‍ठ पत्रकार जोसेफ राव को तिरपुड़े स्‍मृति सम्‍मान

जोसेफनागपुर के वरिष्‍ठ पत्रकार तथा पीटीआई के ब्‍यूरोचीफ जोसेफ राव को बालासाहब तिरपुड़े स्‍मृति सम्‍मान दिया गया. उन्‍हें यह सम्‍मान राज्‍य के सामाजिक न्‍याय मंत्री शिवाजीराव मोघे ने तिलक पत्रकार भवन सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया. इस स्‍मृति सम्‍मान समारोह का आयोजन नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ, तिलक पत्रकार भवन ट्रस्‍ट तथा युगांतर शिक्षण संस्‍थान की संयुक्‍त मेजबानी में किया गया.

जोसेफनागपुर के वरिष्‍ठ पत्रकार तथा पीटीआई के ब्‍यूरोचीफ जोसेफ राव को बालासाहब तिरपुड़े स्‍मृति सम्‍मान दिया गया. उन्‍हें यह सम्‍मान राज्‍य के सामाजिक न्‍याय मंत्री शिवाजीराव मोघे ने तिलक पत्रकार भवन सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया. इस स्‍मृति सम्‍मान समारोह का आयोजन नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ, तिलक पत्रकार भवन ट्रस्‍ट तथा युगांतर शिक्षण संस्‍थान की संयुक्‍त मेजबानी में किया गया.

इस मौके पर मंत्री श्री मोघे ने कहा कि जोसेफ राव एक कर्मठ तथा ईमानदार पत्रकार हैं. इन्‍होंने पत्रकारिता के हर क्षेत्र में जाकर गहराई से काम किया है. ये इस पुरस्‍कार के वास्‍तव में हकदार हैं. पुरस्‍कार स्‍वरूप श्री राव को 15 हजार रुपये नकद और स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान किया गया.

इस मौके पर पूर्व सांसद बनवारी लाल पुरोहित, राजकुमार तिरपुड़े, वरिष्‍ठ पत्रकार एसएन विनोद, प्रफुल्‍ल मारपकवार सहित कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का प्रस्‍तावना तिलक भवन ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष प्रदीप मैत्र ने तथा परिचय श्रमिक पत्रकार संघ के अध्‍यक्ष शि‍रीष बोरकर ने कराया. पुरस्‍कार समारोह का संचालन सरिता कौशिक एवं आभार श्रमिक पत्रकार संघ के महासचिव संजय लोखंडे ने व्‍यक्‍त किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. chandan goswami

    January 19, 2011 at 11:44 am

    yeh to hum NAGPUR vasieo ke liea badi hi SANMAAN ki baat hei ki hamare khud ke SRI JOSEPHJI RAO ko patrkarieta ke liea SANMANIT kiea gaya hei. bahut bahut BADHIEA rao saheb aur oonke parivar ko.

  2. v.s.

    January 18, 2011 at 7:54 am

    श्री जोसफ राव को इस सम्मान के लिए बधाई।
    श्री राव निश्चय ही वरिष्ठ और कर्मठ पत्रकार हैं।
    इनकी कर्मठता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि नागपुर में आयोजित होने वाले छोटे बड़े हर प्रेस कान्फ्रेंस में इनकी उपस्थिति दिखती है। उनकी खबर एजेंसी से आए या नहीं आए, लेकिन प्रेस कान्फ्रेंस का उपहार लेना नहीं भूलते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये नागपुर के अन्य पत्रकारों को भी प्रेस कान्फ्रेंस आयोजकों से उपहार दिलवाते हैं। इसलिए इनके इर्द-गिर्द घुमने वाले पत्रकार खुस रहते हैं।
    नागपुर के पत्रकार भी इनका काफी सम्मान करता है। इनकी वैभव ऐसा कि कभी प्रेस कान्फ्रेंस में समय पर नहीं पहुंचते। देरी से पहुंचते हैं और आगे बैठै किसी ज्यूनियर पत्रकार को उठाकर बैठ जाते हैं। कोई इन्हें मना भी नहीं करता है। मैं इनकी इस प्रवृत्ति से बहुत दु:खी हूं। कृपया जोसफ जी इस सम्मान के बाद अपने में थोड़ा बदलावा लाये और नागपुर की पत्रकारिता को स्वच्छ और सम्मानित बनाने में सहयोग दें।
    श्री राव जी को ठेरो शुभकानाएं;):D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...