इंटरनेशनल पॉलिटिक्स के मशहूर लेखक और विद्वान भवानी सेनगुप्ता का निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे. सेनगुप्ता कुछ समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. वह जेएनयू में प्रोफसर रह चुके थे. वे अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में अतिथि प्रोफेसर भी थे. उनकी गिनती अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रमुख जानकारों में की जाती थी. उन्होंने बांग्लाभाषा में कई उपन्यास भी लिखे हैं. वे अपने पीछे एक बेटा और बेटी समेत उनका भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं.











