Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

विनोद अग्निहोत्री हरिदत्‍त शर्मा पुरस्‍कार से सम्‍मानित

विनोदप्रख्यात पत्रकार एवं यशस्वी लेखक पंडित हरिदत्त शर्मा जी की स्मृति में स्थापित ‘पंडित हरिदत्त शर्मा जयंती पुरस्कार समिति’ विगत अनेक वर्षों से पंडितजी के आदर्शों पर चल रहे पत्रकारिता, साहित्य एवं समाज सेवा के कार्यो में संलग्न प्रमुख व्यक्तियों को जो राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं, सम्मानित करती आ रही है। इसी कड़ी में तीन मूर्ति भवन में आयोजित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार समर्पण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। उनकों पुरस्कार स्वरूप 51,000/- रुपये की धनराशि, शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक-चिन्ह से सम्मानित किया गया।

विनोदप्रख्यात पत्रकार एवं यशस्वी लेखक पंडित हरिदत्त शर्मा जी की स्मृति में स्थापित ‘पंडित हरिदत्त शर्मा जयंती पुरस्कार समिति’ विगत अनेक वर्षों से पंडितजी के आदर्शों पर चल रहे पत्रकारिता, साहित्य एवं समाज सेवा के कार्यो में संलग्न प्रमुख व्यक्तियों को जो राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं, सम्मानित करती आ रही है। इसी कड़ी में तीन मूर्ति भवन में आयोजित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार समर्पण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। उनकों पुरस्कार स्वरूप 51,000/- रुपये की धनराशि, शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक-चिन्ह से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्‍वलन के साथ हुई। इसके पश्‍चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। तत्पश्‍चात अतिथियों द्वारा पंडित हरिदत्त शर्मा के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल वोरा (सांसद व कोषाध्यक्ष, कांग्रेस) ने की। उन्होंने कहा कि हरिदत्त शर्मा के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है और लिखा जाएगा। वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में बदलाव लाए। उनके लिए पत्रकारिता एक मिशन था। लेखनी में जोश था, जिसका असर जनमानस तक होता था।

जनार्दन द्विवेदी (सांसद व महासचिव, कांग्रेस) ने कहा कि योगदान करने वालों को तो सब याद करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जो योगदान करने वालों को याद करने के लिए आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मान करना औपचारिकता भी हो सकती है, जिसका आयोजन व्यवसायिक संगठन करता है। यह भी जानना आवश्‍यक है कि सम्मान प्राप्त करने वाला सम्मान के योग्य है की नहीं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री सहज उच्छल लेखनी के पत्रकार हैं। वे मन से लिखते हैं, अपनी दूरदर्शिता व खोजी पत्रकारिता के लिए वे पत्रकारिता जगत में खासे लोकप्रिय हैं।

इस अवसर पर लीलाधर मंडलोई (महानिदेशक, दूरदर्शन), जय प्रकाश अग्रवाल (सांसद व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष), डॉ. योगानंद शास्त्री (अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा) ने भी अपने वक्‍तव्‍य में पंडित हरिदत्त शर्मा के पत्रकारिता जीवन से जुड़े अनुभवों को बांटा। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया गया। मंच का संचालन डॉ. अशोक चक्रधर (कवि, लेखक व उपाध्यक्ष, हिन्दी अकादमी) ने किया।

कार्यक्रम में श्रीकांत त्रिपाठी (संपादक, शुक्रवार) बेनी प्रसाद वर्मा (सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री), सत्यपाल मलिक (पूर्व केन्द्रीय मंत्री) ले.ज. निर्भय शर्मा (सदस्य, यूपीएसटी), कांग्रेसी नेता मेजर वेद प्रकाश, महेन्द्र जोषी, नदीम जावेद, विश्‍व बन्धु गुप्ता, हरीश जैन (प्रधान महाप्रबंधक, दैनिक भास्कर) अरूण सिंह (महाप्रबंधक, दैनिक जागरण), अमित राणा (संपादक, महामेघा टाइम्स) समेत अनेक संसद सदस्यों व विधायकों के अतिरिक्त तमाम वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी, कलाकर्मी, शर्माजी के मित्र, प्रशंसक व अनुयायी एवं अन्य अनेक प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...