Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘रेल बंधु’ के नाम से प्रकाशित होगी यात्री पत्रिका

लंबी कवायद के बाद आखिरकार शताब्दी, राजधानी और दुरंतो के यात्रियों के लिए प्रकाशित होने वाली रेल पत्रिका का नाम तय हो गया है। रेल मंत्री ममता बनर्जी की पसंद और सुझाव पर इस पत्रिका का नाम ‘रेल बंधु’ तय किया गया है। पहले इसका नाम ‘रेल दोस्त’ प्रस्तावित किया गया था। यह पत्रिका दो-तीन माह के भीतर रेलयात्रियों के हाथ में होगी।

लंबी कवायद के बाद आखिरकार शताब्दी, राजधानी और दुरंतो के यात्रियों के लिए प्रकाशित होने वाली रेल पत्रिका का नाम तय हो गया है। रेल मंत्री ममता बनर्जी की पसंद और सुझाव पर इस पत्रिका का नाम ‘रेल बंधु’ तय किया गया है। पहले इसका नाम ‘रेल दोस्त’ प्रस्तावित किया गया था। यह पत्रिका दो-तीन माह के भीतर रेलयात्रियों के हाथ में होगी।

दरअसल, एयर इंडिया की ‘स्वागत’ पत्रिका की तरह रेलवे ने भी एक खूबसूरत पत्रिका अपने रेलयात्रियों को दिए जाने का मन करीब छह महीने पहले बनाया था। इस पर काफी कुछ काम हो गया है। योजना के मुताबिक यह पत्रिका सौ पेज की होगी और इसमें से 30 पेज विज्ञापन के लिए होंगे। इस पत्रिका को प्रकाशित करने और छापने के लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किए हैं। शताब्दी, राजधानी और दुरंतों एक्सप्रेस यात्रियों के लिए नि:शुल्क होगी। योजना के मुताबिक महीने में एक बार प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका की एक लाख प्रतियां छपेंगी। फिलहाल पत्रिका को हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित किया जाएगा, लेकिन भविष्य में इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रकाशित किया जाना संभावित है।

इस पत्रिका के नाम को लेकर रेलवे मंत्रालय में कई महीनों तक माथापच्ची होती रही। रेलवे के आला अधिकारियों ने इस पत्रिका का नाम ‘रेल दोस्त’ प्रस्तावित किया था, लेकिन जब इस पर अंतिम निर्णय लेने की बारी आई तो रेल मंत्री ममता बनर्जी से विचारिवमर्श किया गया और उनकी मंशा मांगी गई। इस पर रेल मंत्री ने अपने सुझाव के साथ कहा कि अगर पत्रिका का नाम ‘रेल बंधु’ कर दिया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। लिहाजा रेल मंत्री की पसंद और सुझाव के बाद पत्रिका का नाम ‘रेल बंधु’ तय कर दिया गया है। अभी तक भारतीय रेल की मासिक पत्रिका ‘भारतीय रेल’ हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित होती है, लेकिन यह केवल रेलकर्मियों के लिए है। लेकिन ‘रेल बंधु’ पत्रिका यात्रियों के लिए होगी, इसमें रेलवे के उपयोगी समाचारों के अलावा रोचक जानकारियां भी होंगी। साभार : राष्‍ट्रीय सहारा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SHASHISHEKHAR DUBEY

    January 21, 2011 at 8:23 am

    best regards to this maggine ‘”RAILBANDHU'” heartly by Shashishekhar dubey EDITOR -(RAILWARTA) ALLAHABAD.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...