Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

सुरेश नीरव, विष्‍णु नागर समेत कई कवियों ने समां बांधा

सुरेशजी: सर्वभाषा कविसम्‍मेलन में जुटे देशभर के दिग्‍गज : आकाशवाणी महानिदेशालय के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाला सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन वाराणसी केन्द्र द्वारा कबीर चौराहा स्थित मुरारीलाल मेहता प्रेक्षाग्रह में आयोजित किया गया। जिसमें संविधान स्वीकृत बाइस भाषाओं के प्रतिनिधि कवियों ने काव्य पाठ किया। जिसका साथ-ही-साथ हिंदी अनुवाद भी प्रस्तुत किया गया।

सुरेशजी: सर्वभाषा कविसम्‍मेलन में जुटे देशभर के दिग्‍गज : आकाशवाणी महानिदेशालय के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाला सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन वाराणसी केन्द्र द्वारा कबीर चौराहा स्थित मुरारीलाल मेहता प्रेक्षाग्रह में आयोजित किया गया। जिसमें संविधान स्वीकृत बाइस भाषाओं के प्रतिनिधि कवियों ने काव्य पाठ किया। जिसका साथ-ही-साथ हिंदी अनुवाद भी प्रस्तुत किया गया।

कवि सम्मेलन का प्रारंभ संस्कृत के कवि हर्षदेव माधव के रचनापाठ से हुआ जिसका अनुवाद पाठ नीलंप त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। गोहाटी से आईं बोडो कवयित्री स्वर्णप्रभा सैनरी की कविता का अनुवाद दिल्ली से पहुंचे पंडित सुरेश नीरव ने प्रस्तुत किया। अन्य भाषयिक रचनाकारों में मणिकुंतला भट्टाचार्य (असमिया), श्रीनिवास उदगाता (उड़िया), सैयद अली नियाज (उर्दू), डीके रवीन्द्र कुमार(कन्नड़), यूसुफ शेख (कोंकणी), बालकृष्ण संन्यासी (कश्मीरी), अनिल जोशी गुजराती, जितेन्द्र ऊधमपुरी (डोगरी), भारती वासंतन (तमिल), के. शिवारेड्डी (तेलुगु), कमल रेगमी (नेपाली), एसएस नूर (पंजाबी), अनुराधा महापात्र (बांग्ला), मुराथिन वरकन्या (मणिपुरी), आलकोड लीलकृष्‍ण (कन्नड़), श्रीदत्ता हलसगीकर (मराठी), रवीन्द्रनाथ ठाकुर (मैथिली), आसन वासवानी (सिंधी), खेरवाल स्टीन (संथाली)  के अतिरिक्त हिंदी कवि विष्णु नागर तथा विनय उपाध्याय ने काविता पाठ किया।

कवि सम्‍मेलन

संचालन वाराणसी के प्रतिष्ठित गीतकार श्रीकृष्ण तिवारी ने किया। इस अवसर पर आकाशवाणी के महानिदेशक गुलाब सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक अलका पाठक तथा दिल्ली केन्द्र के निदेशक लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, कार्यक्रम अधिकारी ललिता चतुर्वेदी तथा साइनाखान भी मौजूद थीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Pratul Joshi

    January 20, 2011 at 12:08 pm

    Jaldbaazee me likhee gayee is khabar ke liye phir bhee badhaee.kuch galtiyaan hain is khabar mein.Sri Gulab Singh nahi balki Sri Gulab Chand jo is vakt All India Radio,Lucknow me Deputy Director General ke roop me karyarat hain.Isee tarah Alka Pathak bhee Deputy Director General kee post per AIR Directorate,Delhi me hain.is karyakram ka prasaran Akashvani ke sabhee kendro se agaamee 25 january ko raatri 0930 baje se hoga.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...