सांध्य दैनिक गांडीव से एक खबर यह आ रही है कि प्रबंधन ने काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त पप्पू को बुलाकर अपना वेतन रजिस्टर चेक कराया और महंगाई तथा अंतरिम मामले में उनसे परामर्श किया। कर्मचारियों में यह सुनगुनाहट जोरों पर है। इससे यह साफ हो गया कि गांडीव अपनी किरकिरी से बचने के लिए कर्मचारियों के हित में कुछ कदम उठाने को बाध्य हो गया है।
गांडीव के कर्मचारियों की मानें तो सालों से संस्थान में गड़बड़ियां चल रही हैं। इसे लेकर श्रम कार्यालय में कई बैठकें श्रमिक संगठनों व गांडीव प्रबंधन की हो चुकी है। समझा जाता है कि काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने कई मामलों में इंगीत किया कि अब भी गडबड़ियां हैं जिन्हें ठीक किया जाना है। श्रमिक संगठनों से बातचीत में गांडीव ने माना था कि उसकी झोली खाली है।
खबर यह भी आ रही है कि योगेश गुप्त ने पूछा भी है कि अगर खाली है झोली तो कर्मचारियों का पावना व अंतरिम, वेतन बढ़ोतरी आदि की भरपाई प्रबंधन कैसे करेगा? जो अनौपचारिक बातचीत गांडीव प्रबंधन और श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई है उससे तो यही लगता है हाल फिलहाल की गड़बड़ियां पहले प्रबंधन दूर करेगा तत्पश्चात पिछला बकाया आदि पर पीड़ित कर्मचारियों से सीधे बात करेगा। लगता है गांडीव प्रबंधन इस रास्ते पर चल निकला है। साभार : पूर्वांचलदीप











