शाहजहांपुर के ईटीवी के रिपोर्टर दीप श्रीवास्तव को थाने के भीतर मुर्गी एवं पशुपालन की खबर दिखाना महंगा पड़ गया. जिसके बारे में खबर दिखाई गई थी, उनका वर्जन न लिए जाने तथा मानसिक पीड़ा पहुंचाने के आरोप लगाते हुए दीप एवं उनके चैनल को पीडि़त पक्ष ने कोर्ट से नोटिस जारी करवाया था. हालांकि बाद में दोनों पक्ष कोर्ट के बाहर समझौता कर लिया.
दीप श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले ईटीवी पर एक खबर चलाई थी. जिसमें दिखाया गया था कि कोतवाली के भीतर मुर्गी, कबूतर, बकरी पाले जा रहे हैं. इन पशु-पक्षिओं का पालन कोतवाल के चालक शब्बन का परिवार कर रहा था. इस खबर के चलते के बाद कोतवाल ने सभी पशु-पक्षियों को बाहर निकाल दिया था. इससे नाराज होकर शब्बन की पत्नी ने कोर्ट में 156/3 के तहत मुकदमा दर्ज कराया. जिसमें उन्होंने लिखा कि वह इस खबर से इतनी आहत हैं कि आत्महत्या तक कर सकती हैं. उन्हें काफी मानसिक आघात लगा है. जिसके बाद कोर्ट ने ईटीवी के रिपोर्टर दीप श्रीवास्तव तथा उनके चैनल को नोटिस जारी किया. आज कोतवाल के चालक की पत्नी तथा दीप श्रीवास्तव के बीच मामला सुलझ गया है. दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया है. नोटिस वापस ले लिया गया है.
इस संदर्भ में दीप श्रीवास्तव ने कहा कि मामला सुलझ गया है. ऐसी कोई बात नहीं थी. चालक और उनकी पत्नी ने मामले में समझौता-सुलह कर लिया है. सुब्बन ने भी कहा कि मामला खतम हो गया है. दोनों पक्ष एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए समझौता कर लिए हैं.












kaushlendra mishra
January 21, 2011 at 1:37 pm
दीप जी खबर बनाना कोई गलत काम नहीं है बल्कि किसी की भावनाओं से खेलना बेहद गलत बात हैा आप इससे पहले भी कई( बार यूु ही जब फंस चुके है तो ऐसे काम दोबारा क्यूं करते हो कि पत्रकारों को आपके लिए पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव जोडना पडते हैंा अब हो सके तो सुधर जाओंा
Shabban
January 21, 2011 at 1:05 pm
जनाब यशवन्त जी मै कोतवाली के इन्सपेक्टर की गाडी का चालक हूंा मै और मेरी पत्नी दीप श्रीवास्तव द्वारा जबरन बनाई गई खबर से इतना ज्यादा परेशान हूं कि मेरी पत्नी ने कार्यवाही न होने पर आत्महत्या तक करने की धमकी दे दी हैं आपकों ये भी बता दूं कि मेरे द्वारा दीप श्रीवास्तव से कोई समझौता नहीं हुआ है जो भी खबर आपने चैनल पर छपी है बिल्कुल गलत हैं हम और हमारा परिवार आज भी दीप श्रीवास्त के खिलाफ कार्यवाही करने को तैयार हैा जो समझौते के लिए शपथ पत्र बनवाया गया है उस पर न ही मेरी पत्नी और न ही मैने हस्ताक्षर किये हैा इन्होने उल्टे सीओ सिटी से मुझे हडकवायाा यशवन्त जी आपने जब ये झूठी खबर छाप दी है तो मुझे भी रास्ता बताये कि मै क्या करूंा
शब्बन, चालक कोतवाली शाहजहांपुर
मो0-9453939339